Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़arjun kapoor takes off cap after 9 months this is how malaika arora reacts

अर्जुन कपूर ने 9 महीने बाद हटाई टोपी, तो मलाइका ने लिखी ये बात

अर्जुन कपूर की अपकमिंग फिल्म है पानीपत। अर्जुन ने इस फिल्म के लिए बहुत मेहनत की है। इतना ही नहीं अर्जुन ने इस फिल्म के लिए अपने लुक्स और बॉडी में भी काफी चेंजेस किए हैं। अर्जुन बाल्ड भी हुए और इस वजह...

लाइव हिन्दुस्तान टीम नई दिल्लीFri, 26 July 2019 05:12 PM
हमें फॉलो करें

अर्जुन कपूर की अपकमिंग फिल्म है पानीपत। अर्जुन ने इस फिल्म के लिए बहुत मेहनत की है। इतना ही नहीं अर्जुन ने इस फिल्म के लिए अपने लुक्स और बॉडी में भी काफी चेंजेस किए हैं। अर्जुन बाल्ड भी हुए और इस वजह से वो कैप भी पहनते थे। हालांकि अब अर्जुन ने अपनी कैप हटा दी है। उन्होंने कैप हटाते हुए इंस्टाग्राम पर वीडियो भी शेयर किया है।

अर्जुन ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, '9 महीनों बाद... बाल-बाल बच गए'। मलाइका ने अर्जुन के पोस्ट पर कमेंट किया, 'फाइनली'

अर्जुन ने एक और वीडियो शेयर किया, '16 नवंबर, 2018 को मैंने अपने बाल मुंडवाए थे पानीपत के लिए. अब, जुलाई का अंत है। फिल्म पूरी हो गई है और मैं आखिरकार अपनी कैप हटा सकता हूं। दुर्भाग्य से अब मुझे वो सारी कैप छोड़नी पड़ेगी जो मैंने पिछले 7-8 महीनों में कलेक्ट की हैं। बहुत मजा आया कैप पहनकर। फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई है'।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor) on

 

मलाइका के साथ शादी को लेकर ये कह चुके हैं अर्जुन कपूर...

कुछ दिनों पहले अर्जुन ने फिल्मफेयर को दिए इंटरव्यू में मलाइका के साथ शादी को लेकर कहा था, 'फिलहाल मैं शादी नहीं कर रहा हूं। मलाइका और मैं अभी कपल होने के कंफर्ट को एंजॉय कर रहे हैं। हमें इसे अभी और सरल करने की जरूरत है। हमें शादी की प्रेशर को अपने दिमाग पर हावी नहीं होने देना है।' 

अर्जुन का कहना है कि कभी-कभी आप केवल रिलेशनशिप में रहकर अपने रिलेशन को एंजॉय करते हैं। आपको रिलेशन को जीना होता है। लोगों के मुताबिक रिलेशनशिप को आगे बढ़ाने की जरूरत नहीं है। हम दोनों एक दूसरे के साथ बहुत कंफर्टेबल हैं।
 

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें