अर्जुन कपूर ने शेयर की तैमूर की अनदेखी फोटो, करीना कपूर खान का रिएक्शन जीत लेगा दिल
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर, पति सैफ और बेटे तैमूर अली खान संग वापस मुंबई लौट रही हैं। दरअसल, सैफ अली खान फिल्म ‘भूत पुलिस’ की शूटिंग के लिए पालमपुर, हिमाचल प्रदेश पहुंचे थे। ऐसे में...
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर, पति सैफ और बेटे तैमूर अली खान संग वापस मुंबई लौट रही हैं। दरअसल, सैफ अली खान फिल्म ‘भूत पुलिस’ की शूटिंग के लिए पालमपुर, हिमाचल प्रदेश पहुंचे थे। ऐसे में करीना और तैमूर भी उनके साथ यहां वेकेशन के लिए आए थे। बता दें कि तैमूर, उन स्टार किड्स में से एक हैं, जिनकी तीन साल की उम्र में तगड़ी फैन फॉलोइंग है। उनके फोटोज सोशल मीडिया पर आते ही वायरल होने लगती हैं। हाल ही में एक्टर अर्जुन कपूर ने तैमूर की एक अनदेखी फोटो शेयर की।
इस फोटो को री-शेयर करते हुए करीना कपूर खान ने काफी दिलचस्प रिएक्शन दिया है। अर्जुन ने तैमूर की कमर की फोटो शेयर की, जिसमें उनका चेहरा नहीं दिख रहा है। इसपर उन्होंने लिखा, ‘पहचानो कौन?’। करीना कपूर ने इसपर कहा, “एक राल्फ लॉरेन मॉडल।” इसके साथ ही करीना ने स्टार और हार्ट इमोजी बनाई हैं।
इससे पहले करीना कपूर ने खुद की एक सन-किस्ड सेल्फी शेयर की। फोटो में करीना ब्लैक और व्हाइट कलर की कूल शर्ट में नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने ब्लैक सनग्लासेस कैरी किए हैं। फोटो में करीना कपूर के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ दिखाई दे रहा है। करीना ने कैप्शन में लिखा, “बाय बाय पालमपुर, क्या शानदार अनुभव रहा और हेलो मुंबई। मैं घर आ रही हूं!”