Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़Arjun Kapoor says you cant take your stardom seriously

अर्जुन कपूर क्यों स्टारडम को गंभीरता से नहीं लेते हैं? बताई इसकी वजह

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर का कहना है कि वह स्टारडम को गंभीरता से नहीं लेते हैं। अर्जुन को फिल्म इंडस्ट्री में आए हुए 8 साल हो गए हैं। उन्होंने अपने करियर में काफी उतार-चढ़ाव देखे हैं। अजुर्न ने कहा,...

Kamta Prasad लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीTue, 10 Nov 2020 01:10 PM
हमें फॉलो करें

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर का कहना है कि वह स्टारडम को गंभीरता से नहीं लेते हैं। अर्जुन को फिल्म इंडस्ट्री में आए हुए 8 साल हो गए हैं। उन्होंने अपने करियर में काफी उतार-चढ़ाव देखे हैं। अजुर्न ने कहा, 'मुझे लगता है कि आप स्टारडम को ज्यादा गंभीरता से नहीं ले सकते हैं। यह सिर्फ शुक्रवार से शुक्रवार रिलीज के बारे में है। एक खराब फिल्म आपको पीछे कर देती है, और एक हिट फिल्म आपको सुपरस्टार के तौर पर प्रतिष्ठित कर देती है।'

'ऐसे में आपको अपनी इस जगह को एंजॉय करना है और इसके साथ ही आप इस बात को सुनिश्चत करें कि इसमें आप लिप्त नहीं होंगे। आप अच्छा काम करेंगे और उसे फॉरग्रांटेड नहीं लेंगे।' अर्जुन कपूर ने हाल ही में अमेजन प्राइम वीडियो की सुपरहीरो वेब सीरीज द ब्वॉयज को डब किया है। इसमें उन्होंने बेली बुचर नाम के किरदार को अपनी आवाज दी है। 

इस फिल्म की कहानी ऐसी है जब सुपरहीरोज गलत राह पर निकल जाते हैं। वह बुरे लोगों के साथ मिल जाते हैं और अपनी शक्तियों का दुरुपयोग करने लगते हैं। अर्जुन कपूर अब अपनी अपकमिंग फिल्म भूत पुलिस की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म में सैफ अली खान, जैकलीन फर्नांडिस और यामी गौतम की भी अहम भूमिकाएं हैं।

अर्जुन कपूर ने दी थी कोरोना को मात

बताते चलें कि अर्जुन कपूर ने हाल ही में कोरोना को मात दी है। इस बात की जानकारी खुद उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा दी थी। अर्जुन ने एक पोस्ट में लिखा- 'मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि कोरोना वायरस टेस्ट नेगेटिव आया है। मैं पूरी रिकवरी के बाद अच्छा महसूस कर रहा हूं और काम पर लौटने के लिए उत्साहित हूं। शुक्रिया आप सभी की शुभकामनाओं और पॉजिटिव एनर्जी के लिए। यह वायरस सीरियस है इसलिए मैं सभी से निवेदन करता हूं कि इसे सीरियसली लें। लोगों को समझना चाहिए कि कोरोना वायरस का प्रभाव बड़ों और बच्चों दोनों पर है। इसलिए प्लीज हर समय मास्क पहनें।'

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें