अर्जुन कपूर को इंडस्ट्री में नौ साल पूरे, मां को याद करते हुए लिखा- कल मदर्स डे था और मैं इससे...
अर्जुन कपूर अपनी मां मोना शौरी कपूर के बेहद करीब थे। अपने इंस्टाग्राम पर अर्जुन अक्सर मां से जुड़ी यादें साझा करते रहते हैं। मदर्स डे के एक दिन बाद अभिनेता ने एक भावुक पोस्ट शेयर किया है। उनके...
अर्जुन कपूर अपनी मां मोना शौरी कपूर के बेहद करीब थे। अपने इंस्टाग्राम पर अर्जुन अक्सर मां से जुड़ी यादें साझा करते रहते हैं। मदर्स डे के एक दिन बाद अभिनेता ने एक भावुक पोस्ट शेयर किया है। उनके बॉलीवुड में डेब्यू से पहले ही मोना कपूर का निधन हो गया था।
मां के साथ शेयर की तस्वीर
अर्जुन कपूर ने अपनी एक थ्रोबैक तस्वीर पोस्ट की है। जिसमें वो अपनी मां के साथ हैं। तस्वीर में अर्जुन का वजन काफी बढ़ा हुआ नजर आ रहा है। उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘कल मदर्स डे था। मैं इससे हर तरह से नफरत करता हूं। कल (11 मई) मुझे अभिनेता के रूप में नौ साल हो जाएंगे लेकिन मैं अभी भी मां आपके बिना खोया हुआ सा हूं। बस इस तस्वीर के साथ मैं उम्मीद करता हूं आप मुझे देखने के साथ मुस्कुरा रही हैं और मेरी पीठ सहला रही हैं।‘
अर्जुन के इस पोस्ट पर राधिका मदान, सोनल चौहान और कृति सेनन सहित अन्य सितारों ने कमेंट किया है।
नौ साल पहले किया था डेब्यू
बता दें कि अर्जुन कपूर ने फिल्म 'इशकजादे' से डेब्यू किया था। फिल्म 11 मई 2012 को रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। इसमें उनके साथ परिणीति चोपड़ा की मुख्य भूमिका थी। वहीं मोना कपूर का निधन मार्च 2012 में हुआ था।
मां की याद में कही थी ये बात
टीवी शो 'स्टार वर्सेस फूड' के एक एपिसोड के दौरान अर्जुन कपूर ने कहा- 'जब मेरे माता-पिता अलग हुए थे, मैं खाने में सुकून ढूंढने लगा था। मैं इससे एक तरीके से भावुक रूप से जुड़ गया था, इसलिए मैंने खाना शुरू कर दिया था, और तब मैं खाने को खूब एंजॉय करने लगा'। उन्होंने बताया कि 'एक प्वॉइंट के बाद जब आपको कोई रोकने वाला नहीं हो तो इसे छोड़ना मुश्किल हो जाता है। आपकी मां आपसे प्यार करती हैं लेकिन उन्हें लगता है कि बच्चा है और यही खाने की उम्र है'।