Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़arjun kapoor reacts on fake malaika arora pregnancy news says dont play with our private life

मलाइका अरोड़ा की प्रेग्नेंसी पर अर्जुन कपूर का आया जवाब, बोले- हमारी निजी जिंदगी से...

Arjun Reacts On Malaika Pregnancy News: मलाइका अरोड़ा की प्रेग्नेंसी की खबर सोशल मीडिया पर वायरल है। अब इस परअर्जुन कपूर भड़क गए हैं। उन्होंने यह खबर पब्लिश करने वाले मीडिया हाउस को जमकर लताड़ा है।

मलाइका अरोड़ा की प्रेग्नेंसी पर अर्जुन कपूर का आया जवाब, बोले- हमारी निजी जिंदगी से...
Kajal Sharma लाइव हिंदुस्तान, मुंबईWed, 30 Nov 2022 04:37 PM
हमें फॉलो करें

मलाइका अरोड़ा की प्रेग्नेंसी की रिपोर्ट को गॉसिप करार देते हुए अर्जुन कपूर ने इस तरह की बातें फैलाने वालों को जमकर लताड़ा है।  एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट ने खबर चलाई थी कि मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर के बच्चे की मां बनने वाली हैं। खबर में था कि यह बात लंदन से लीक हुई, जहां अर्जुन-मलाइका अक्टूबर में गए थे। रिपोर्ट में दावा किया गया था कि दोनों ने गुड न्यूज अपने करीबी को बताई थी, वहां से उड़ते-उड़ते यहां तक पहुंची। यह खबर फैलते ही अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर मैसेज शेयर करके अपना गुस्सा निकाला है।

अर्जुन का आया रिऐक्शन

मलाइका अरोड़ा की प्रेग्नेंसी की खबर पर अर्जुन कपूर ने लिखा है, "इस तरह की खबरें इनसेंसिटिव और अनएथिकल हैं। लगातार हमारे बारे में ऐसी खबरें चल रही हैं क्योंकि ऐसे फेक गॉसिप आर्टिकल्स को हम इग्नोर कर रहे हैं। यह ठीक नहीं है। हमारी निजी जिंदगियों से खेलने की हिम्मत मत करना।"

फैन्स को शादी का इंतजार

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा एक-दूसरे के साथ रिश्ते में हैं। वह अपना रिलेशनशिप दुनिया से नहीं छिपाते। उनके परिवारवाले भी इस रिश्ते से वाकिफ हैं। इंडस्ट्री में भी उन्हें कपल की तरह देखा जाता है और उनकी शादी की खबरें अक्सर उड़ती रहती हैं। उनके फैन्स दोनों की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 

आ रहा है मलाइका का शो

वैसे मलाइका अरोड़ा का रिऐलिटी शो मूविंग इन विद मलाइका आ रहा है। वह अपना डिजिटल डेब्यू कर रही हैं। इस शो में मलाइका अपनी जिंदगी से जुड़े कई राज खोलेंगे। हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने अपना डांसिंग कमबैक भी किया है। आप जैसा कोई गाने का रीमेक मलाइका पर फिल्माया गया है। गाने को मिले-जुले रिऐक्शंस मिले हैं लेकिन इसमें मलाइका अरोड़ा की तारीफ की जा रही है।

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें