Dhadak की रिलीज से पहले जाह्नवी के भाई अर्जुन ने दिया ये रिएक्शन
जाहन्वी कपूर की फिल्म 'धड़क' आने से पहले ही सुर्खियों में छाई हुई है। जाहन्वी भी इन दिनों फिल्म के प्रमोशन को लेकर काफी बिजी हैं। जितना उन्हें अपनी फिल्म के आने का इंतजार है उतना ही लोगों को...
जाहन्वी कपूर की फिल्म 'धड़क' आने से पहले ही सुर्खियों में छाई हुई है। जाहन्वी भी इन दिनों फिल्म के प्रमोशन को लेकर काफी बिजी हैं। जितना उन्हें अपनी फिल्म के आने का इंतजार है उतना ही लोगों को भी 'धड़क' का बेसब्री से इंतजार है और इस बात का सबूत है अर्जुन कपूर की इंस्टा स्टोरी। आपको बता दें कि जब से जाहन्वी की मां श्रीदेवी का निधन हुआ है उसके बाद से अर्जुन कपूर बड़े भाई होने का पूरा फर्ज निभा रहे हैं। वो बखूबी अपने दोनों बहनों का ख्याल रख रहे हैं उनका हर कदम पर सपोर्ट कर रहे हैं। इतना ही नहीं अर्जुन को जाहन्वी की डेब्यू फिल्म 'धड़क' का भी बेसब्री से इंतजार है।
श्रीदेवी को लेकर जाह्नवी कपूर ने खोला राज, कहा- मां जैसी नहीं बनना चाहती मैं
अर्जुन ने हालांकि फिल्म भले ही अभी तक नहीं देखी हो लेकिन उनकी बहन की फिल्म का उन्हें कितना इंतजार है ये उनकी इंस्टा स्टोरी से साफ बयां हो रहा है। अर्जुन ने अपने इंस्टा पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने लिखा है 72 घंटे बाद धड़क रिलीज हो रही है…आपका क्या कहना है? बता दें कि फिल्म 20 जुलाई को रिलीज हो रही है। फिल्म में जाहन्वी के अलावा ईशान खट्टर भी लीड रोल में हैं। बीते दिनों मुंबई में इस फिल्म के लिए स्पेशल स्क्रीनिंग का आयोजन भी किया गया था। इस स्पेशल स्क्रिनिंग के तहत कपूर खानदान समेत ईशान खट्टर के मम्मी पापा भी वहां पहुंचे थे। अनिल कपूर से लेकर सोनम कपूर और रिया कपूर ने फिल्म देखने के बाद जाह्नवी और ईशान की तराफी भी की थी।