Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़Arjun Kapoor opens car door for girlfriend Malaika Arora actor fans impress with his gesture video viral

गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के लिए अर्जुन कपूर ने किया कुछ ऐसा, एक्टर की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं फैन्स

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड के पॉप्युलर कपल्स में से एक हैं। दोनों की जोड़ी को बहुत पसंद किया जाता है। दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता है। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने दो साल पहले...

Kamta Prasad हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSat, 13 Feb 2021 04:44 PM
हमें फॉलो करें

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड के पॉप्युलर कपल्स में से एक हैं। दोनों की जोड़ी को बहुत पसंद किया जाता है। दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता है। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने दो साल पहले अपने रिलेशनशिप को कन्फर्म किया था। अब अर्जुन ने मलाइका के लिए कुछ ऐसा किया है, जिससे फैन्स उनकी तारीफ करते थक नहीं रहे हैं। 

सोशल मीडिया पर अर्जुन कपूर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह मलाइका के साथ बांद्रा में नजर आ रहे हैं। मलाइका ने फ्लोरल प्रिंटेड जैकेट और शॉर्ट्स पहना हुआ है। वहीं, अर्जुन कपूर ब्लैक शर्ट और डेनिम में काफी हैंडसम लग रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि अर्जुन, कार का दरवाजा खोलकर मलाइका को बैठाते हैं और फिर इसके बाद वह उसी कार में ड्राइवर के बगल वाली सीट में बैठकर रवाना हो जाते हैं।

(वीडियो क्रेडिट- विरल भयानी इंस्टाग्राम)

मलाइका के लिए कार का गेट खोलने वाला जेस्चर अर्जुन के फैन्स को बहुत पसंद आया। अर्जुन का ये व्यवहार मलाइका के साथ लाखों लोगों का दिल जीत रहा है। अर्जुन गर्लफ्रेंड मलाइका की बहुत रिस्पेक्ट करते हैं। अर्जुन मलाइका को लेकर कितनी केयर करते हैं इस  वीडियो को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है।

बताते चलें कि अर्जुन और मलाइका ने साल 2019 में अपने रिलेशन को कन्फर्म किया था। फिल्मफेयर से बातचीत के दौरान मलाइका के साथ अपने रिश्ते को कन्फर्म करते हुए अर्जुन ने कहा, 'हमने ऐसा करने का फैसला इसलिए लिया क्योंकि हमें लगा कि मीडिया ने हमें गरिमा दी है। मीडिया की अपनी एक निश्चित समझ है। वह हमारे रिश्ते को लेकर हमेशा ईमानदार और सभ्य रही है। यही वजह है कि मैं खुद को सहज महसूस करता हूं।''

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें