Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़Arjun Kapoor on family pressure to settle down with Malaika Arora says Main sunta sabki hoon karta apni hoon

मलाइका अरोड़ा से शादी करने के लिए परिवार का है प्रेशर? जानें अर्जुन कपूर ने क्या दिया जवाब

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के रिलेशन के बारे में तो सब जानते ही हैं। दोनों भी अब एक दूसरे को लेकर खुलकर बात करते रहते हैं। पिछले कुछ दिनों से तो दोनों की शादी की खबरें भी काफी सुर्खियों में है। अब...

Sushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीMon, 13 Jan 2020 11:34 AM
हमें फॉलो करें

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के रिलेशन के बारे में तो सब जानते ही हैं। दोनों भी अब एक दूसरे को लेकर खुलकर बात करते रहते हैं। पिछले कुछ दिनों से तो दोनों की शादी की खबरें भी काफी सुर्खियों में है। अब हाल ही में अर्जुन से पूछा गया कि क्या उनके परिवार वालों की तरफ से उन्हें शादी का कोई प्रेशर नहीं है तो अर्जुन ने कहा, 'मेरे परिवार वालों को ये पता है कि मैं सुनता सबकी हूं, लेकिन करता अपनी हूं। उन्हें मुझपर भरोसा है कि मैं जो भी करूंगा सही करूंगा। मैं हमेशा से ज्यादा ही मैच्योर रहा हूं। उन्हें पता है कि मैं जब कोई फैसला लूंगा तो उन्हें माइंड में रखकर लूंगा, तो ना मैं ज्यादा जल्दी करूंगा, ना ज्यादा लेट सिर्फ तब जब मुझे सही लगेगा।'

अर्जुन ने आगे कहा, 'अगर मुझे लगेगा कि अब मुझे सैटल हो जाना चाहिए तो मैं इसे छिपाऊंगा नहीं।'

 2020 में अर्जुन कपूर के साथ शादी की खबर पर मलाइका ने दिया था ये बयान...

ऐसा कहा जा रहा था कि दोनों साल 2020 में शादी कर सकते हैं। तो कुछदिनों पहले जब मलाइका से इस बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि अभी उनके बहुत सारे प्लान्स हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial) on

मलाइका ने कहा था, 'मैं अभी अपनी टीम के साथ अपना बिजनेस आगे बढ़ाना चाहती हूं। मैं अभी कुछ बड़ा करना चाहती हूं। मेरे लिए साल 2019 बहुत अच्छा गया है क्योंकि मुझे एक बिजनेस वुमन के तौर पर पहचान मिली है। शादी की बात करें तो अभी इसके बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। हम एक समय पर एक ही कदम उठा सकते हैं।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial) on

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor) on

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial) on

मलाइका ने आगे कहा, 'हम अभी स्टेप बाय स्टेप चल रहे हैं।'

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें