Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़Arjun Kapoor Most Waited Film Indias Most Wanted First Poster release

अर्जुन कपूर की फिल्म 'India's Most Wanted' का पोस्टर हुआ रिलीज, मलाइका अरोड़ा ने दी बधाई

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर की अर्जुन कपूर की मोस्ट अवेटड फिल्म इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड (India's Most Wanted) का पहला पोस्टर रिलीज हो गया है। अर्जुन कपूर ने फिल्म का यह पोस्टर अपने सोशल हैंडल पर शेयर...

लाइव हिन्दुस्तान टीम नई दिल्लीMon, 15 April 2019 01:13 PM
share Share
Follow Us on

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर की अर्जुन कपूर की मोस्ट अवेटड फिल्म इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड (India's Most Wanted) का पहला पोस्टर रिलीज हो गया है। अर्जुन कपूर ने फिल्म का यह पोस्टर अपने सोशल हैंडल पर शेयर करते हुए लिखा, 'मैं बहुत गर्व के साथ 'India's Most Wanted' का पोस्टर आपके सामने पेश कर रहा हूं। सत्य घटना पर आधारित यह एक अकल्पनीय कहानी है। कल टीजर आएगा।' आपको बता दें कि अर्जुन की इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार गुप्ता ने किया है। इससे पहले राजकुमार गुप्ता नो वन किल्ड जेसिका और रेड जैसी फिल्में बना चुके हैं। 'इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड' को 24 मई 2019 को रिलीज किया जाएगा। 

पोस्टर में अर्जुन का आधा चेहरा ही नजर आ रहा है।  अर्जुन कपूर के लुक पर सेलेब्स ने भी कमेंट लिए हैं। वरुण धवन ने लिखा, "आंखें।" वहीं मलाइका अरोड़ा ने फायर का इमोजी बनाया है। परिणीति चोपड़ा ने लिखा- फेस नहीं दिख रहा बेस्ट! संजय कपूर-फराह खान को मूवी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 

आपको बता दें कि अर्जुन कपूर आजकल अपनी फिल्मों और ऐक्टिंग से ज्यादा एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के साथ कथित अफेयर को लेकर जमकर सुर्खियों में हैं। कहा जा रहा है कि जल्द ही अर्जुन और मलाइका शादी कर सकते हैं, वैसे शादी की खबरों का खंडन हो चुका है। अर्जुन के वर्कआउट की बात करें तो बता दें कि इस फिल्म के बाद  अर्जुन आजकल अगली फिल्म 'पानीपत' की शूटिंग खत्म करने में व्यस्त हैं। पानीपत में अर्जुन की जोड़ी कृति सेनन के साथ जमेगी। फिल्म में बेहद अहम रोल में संजय दत्त नजर आएंगे। संजय दत्त ने इस फिल्म के लिए अपने लुक पर बहुत काम किया है। 

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor) on

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
अगला लेखऐप पर पढ़ें