फोटो गैलरी

Hindi News Entertainment NewsArjun Kapoor Joins as villian in Rohit Shetty Cop universe Singham Again Starring Ajay Devgn Kareena Kapoor Ranveer Singh Akshay Kumar Deepika Padukone Tiger Shroff

सिंघम अगेन में विलेन बनेगा ये एक्टर, अक्षय-रणवीर और अजय से अकेले लेगा टक्कर, रोहित शेट्टी ने रखा सरप्राइज

रोहित शेट्टी की अपकमिंग फिल्म सिंघम अगेन को लेकर दर्शकों में क्रेज शुरू हो गया है। फैन्स इसके लिए एक्साइटिड हैं। अजय देवगन की इस फिल्म में विलेन कौन बना है, जो अक्षय कुमार और रणवीर से भी टक्कर लेगा।

सिंघम अगेन में विलेन बनेगा ये एक्टर, अक्षय-रणवीर और अजय से अकेले लेगा टक्कर, रोहित शेट्टी ने रखा सरप्राइज
Avinash Singh Palलाइव हिन्दुस्तान,मुंबईFri, 15 Sep 2023 08:06 AM
ऐप पर पढ़ें

रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की पहली फिल्म सीरीज सिंघम की एक अलग और तगड़ी फैन फॉलोइंग है। इस फिल्म सीरीज के अभी तक दो पार्ट रिलीज हो चुके हैं और अब दर्शकों को इसकी तीसरी किश्त यानी सिंघम अगेन का इंतजार है। रोहित शेट्टी भी सिंघम अगेन को खास बनाने के लिए कोई कमी नहीं छोड़ना चाह रहे हैं। ऐसे में एक बार फिर न सिर्फ सिंघम, सूर्यवंशी और सिंबा साथ दिखेंगे बल्कि इस बार लेडी कॉपी के अवतार में दीपिका पादुकोण की भी एंट्री हुई है। वहीं अब फिल्म के विलेन से भी पर्दा उठ गया है। सिंघम अगेन में अर्जुन कपूर विलेन के किरदार को निभाते दिखेंगे।

अर्जुन कपूर की एंट्री
कुछ वक्त पहले ऐसी रिपोर्ट्स आई थीं कि फिल्म में टाइगर श्रॉफ निगेटिव रोल में नजर आएंगे, वहीं अब बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म में अर्जुन कपूर का भी अहम रोल है और इसे रोहित शेट्टी की टीम बतौर सरप्राइज रखना चाहती है। एक सूत्र के हवाले से रिपोर्ट में लिखा गया, 'हां अर्जुन कपूर भी रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स का हिस्सा हैं और ये एक बड़ा सरप्राइज है, जो उनकी टीम ने अभी तक ओपन नहीं किया है। कहानी में ट्विस्ट ये है कि अर्जुन कपूर पॉजिटिव नहीं बल्कि विलेन के रोल में नजर आएंगे। अर्जुन कपूर अकेले सिंघम-सूर्यवंशी और सिम्बा को टक्कर देते दिखेंगे।'

अर्जुन ने शुरू की तैयारी
रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि अर्जुन कपूर ने रोल की तैयारी शुरू कर दी है। 'रोहित अपनी टीम की कास्टिंग को लेकर काफी सीरियस रहते हैं। वो इंडियन सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म बनाने जा रहे हैं। उन्होंने इंडियन सिनेमा के बड़े स्टार्स को चुना है और बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने के लिए तैयार हैं।' बता दें कि सिंघम अगेन, रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की पांचवी फिल्म है। 

क्या है सिंघम अगेन की कास्ट
गौरतलब है कि रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की शुरुआत सिंघम से हुई थी, इसके बाद सिंघम रिटर्न्स, सिम्बा और सूर्यवंशी रिलीज हुई। वहीं अब सिंघम अगेन की बारी है। फिल्म 2024 में रिलीज हो सकती है। अभी तक की जानकारी के मुताबिक सिंघम अगेन में अजय देवगन, करीना कपूर खान, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ और अर्जुन कपूर नजर आएंगे।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें