Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़Arjun Kapoor Hiding His Face After Dinner Date with Malaika Arora Photo Video Viral

VIDEO: मीडिया को देख ऐसे भागे मलाइका-अर्जुन कि हंसने लगे करण जौहर

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की रिलेशनशिप लंबे समय से सुर्खियों में है। अरबाज खान से तलाक हो जाने के बाद अब मलाइका-अर्जुन अक्सर...

लाइव हिंदुस्तान नई दिल्लीSun, 25 Nov 2018 07:33 AM
हमें फॉलो करें

अर्जुन-मलाइका और करण

1 / 3

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की रिलेशनशिप लंबे समय से सुर्खियों में है। अरबाज खान से तलाक हो जाने के बाद अब मलाइका-अर्जुन अक्सर साथ नजर आते हैं। बीती रात ही दोनों को एक बार फिर डिनर डेट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान अर्जुन कपूर की फैमिली और करण जौहर भी उनके साथ थे। जी हां, अर्जुन के चाचू संजय कपूर और उनकी वाइफ महीप कपूर भी यहां नजर आई। सभी जैसे ही डिनर करके बाहर निकले, मीडिया ने इनको घेर लिया और फोटो लेने लगे। ऐसे में अर्जुन और मलाइका तेजी से अपनी-अपनी कार की तरफ बढ़ें।

घायल होने के बावजूद पार्टी करने पहुंचीं आलिया भट्ट, सामने आई PHOTO

 Arjun Kapoor, Malaika Arora, Arjun Hiding face,

अर्जुन ने छिपाया चेहरा, वीडियो वायरल...
इस दौरान एक बार फिर अर्जुन ने अपना चेहरा एक मास्क से छिपाया हुआ था और उन्होंने मीडिया को पोज देने से भी मना कर दिया। लेकिन अर्जुन ने ये सब मलाइका की वजह से नहीं किया। खबरों की माने तो अर्जुन अपनी अपकमिंग फिल्म पानीपत में नए लुक में दिखेंगे और उन्होंने इसीलिए अपना चेहरा कवर किया था। ताकि उनका नया लुक रिवील न हो।

डिम्पी से तलाक के बाद राहुल महाजन ने की तीसरी शादी, इस बार 18 साल छोटी है दुल्हन

बता दें कि कुछ दिनों पहले भी अर्जुन मीडिया के सामने अपने चेहरे को छुपाए हुए नजर आए थे।

आगे वीडियो में देखिए- मीडिया को देख भागे अर्जुन तो यूं हंसने लगे करण जौहर...

हंसने लगे करण जौहर

2 / 3

यूं हंसने लगे करण जौहर...
मीडिया को देखकर जैसे ही अर्जुन कपूर भागने लगे तो वहां मौजूद करण जौहर ये देखकर हंस पड़े। वैसे मीडिया वालों ने भी इस मोमेंट का खूब फायदा उठाया और अर्जुन से बोले- सर, पोज दे दीजिए। हम आपकी फोटो पहचान कौन में डालेंगे। दरअसल, अर्जुन ने मास्‍क से अपना मुंह छिपा लिया था और फोटोग्राफर्स को तस्‍वीरें लेने से मना करते हुए कार में बैठ गए। (वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें)

VIDEO: नेहा धूपिया ने नहीं छुपाया बेटी का चेहरा, हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होते ही दिखी मेहर की झलक

आगे देखें मीडिया को देख तेजी से भागे मलाइका-अर्जुन...

मलाइका-अर्जुन की डिनर डेट

3 / 3

बता दें कि मलाइका और अर्जुन कपूर के अफेयर की खूब चर्चा हो रही हैं। अर्जुन कपूर खुद से 12 साल बड़ी मलाइका अरोड़ा से इश्‍क फरमा रहे हैं, अब ये किसी से छिपा नहीं है। अक्‍सर दोनों सितारे साथ में नजर आते रहते हैं। कुछ वक्‍त पहले इनकी नाइट पार्टी की एक फोटो वायरल हुई थी। जिसमें दोनों सितारे काफी करीब बैठे हुए थे। इस पार्टी में मलाइका की बेस्ट फ्रेंड्स करीना कपूर खान, अमृता सिंह, सीमा खान, सोफी चौधरी भी पार्टी में मौजूद थीं। 

राहुल महाजन की तीसरी शादी पर एक्स वाइफ डिम्पी गांगुली ने दिया ये बयान

VIDEO: श्रीदेवी को याद कर फिर रोए बोनी कपूर, बेटी जाह्नवी ने लिखी ये इमोशनल कविता

ऐप पर पढ़ें