Hindi NewsEntertainment NewsArjun Kapoor Gifted to Malaika Arora on her 46th Birthday ranveer singh kriti sanon and Jacqueline Fernandez rection got viral

मलाइका के जन्मदिन पर अर्जुन कपूर ने कही अपने दिल की बात, रणवीर-जैकलिन सहित इन सितारों ने भी की एक्टर की तारीफ

मलाइका अरोड़ा आज अपना 46वां जन्मदिन मना रही हैं। अपने इस जन्मदिन के मौके पर मलाइका ने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर संग अपने कई खास दोस्तों के लिए पार्टी रखी। जहां इन सभी ने मिलकर काफी धमाल किया। मलाइका की...

मलाइका के जन्मदिन पर अर्जुन कपूर ने कही अपने दिल की बात, रणवीर-जैकलिन सहित इन सितारों ने भी की एक्टर की तारीफ
Radha Sharma sharma लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीWed, 23 Oct 2019 07:47 PM
हमें फॉलो करें

मलाइका अरोड़ा आज अपना 46वां जन्मदिन मना रही हैं। अपने इस जन्मदिन के मौके पर मलाइका ने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर संग अपने कई खास दोस्तों के लिए पार्टी रखी। जहां इन सभी ने मिलकर काफी धमाल किया। मलाइका की बर्थडे पार्टी ज्वाइंन करने के बाद बॉयफ्रेंड अर्जुन ने मलाइका को एक बहुत ही प्यारा गिफ्ट किया है। जिसे देखने के बाद मलाइका एकदम खुश हो जाएंगी। जी हां आपको बता दें कि अर्जुन ने  मलाइका के बर्थडे पर अपने रिश्ते को इनडायरेक्टली ऑफिशियल ही कर दिया है। मलाइका के लिए यह किसी गिफ्ट से कम नहीं है। क्योंकि अक्सर अर्जुन मलाइका के संग अपने रिश्ते को लेकर कभी सामने नहीं आए थे। यह पहली बार है कि एक्टर ने अपनी गर्लफ्रेंड के संग अपनी ऐसी फोटो शेयर एक हॉर्ट इमोजी शेयर की है। 

दरअसल, मलाइका के जन्मदिन के अवसर पर अर्जुन कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका के साथ अपनी एक फोटो शेयर की है। जिसमें उन्होंने एक दिल वाली इमोजी बनाई है। फोटो में साफ नजर आ रहा है कि मलाइका सेल्फी लेती दिख रही हैं और अर्जुन उनके सिर पर किस करते दिख रहे हैं। दोनों ही फोटो में बेहद ही प्यारे नजर आ रहे हैं। मलाइका आंखों पर सनग्लासेस लगाए पाउट करती दिख रही हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

♥️

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor) on

अर्जुन ने जैसे ही ये पिक्चर शेयर की तो कई सितारों ने दोनों को बधाई दे डाली है और अपना प्यार भी दिखाया है।  ऐसे में साफ हो जाता है कि मलाइका और अर्जुन अब एक दूसरे के प्यार में हैं। अर्जुन के फोटो पर अभी तक मलाइका का कोई रिप्लाई नहीं आया है। लेकिन इस फोटो पर रणवीर सिंह, मनिष पॉलस कृति सेनन और जैकलिन ने कमेंट किया है। 

bollywood celebraties tweet

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें