मलाइका अरोड़ा को लेकर फोटोग्राफर्स पर भड़के अर्जुन कपूर, ऐसे लगाई क्लास
अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) इनदिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में इन दोनों को मुबंई के लीलावली हॉस्पिटल में एक साथ स्पॉट किया। इसके...
अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) इनदिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में इन दोनों को मुबंई के लीलावली हॉस्पिटल में एक साथ स्पॉट किया। इसके बाद इनदोनों को लेकर काफी अफवाहें कहीं जाने लगी। इसी बीच अर्जुन और मलाइका को डिनर के लिए एक रेस्टोरेंट जाते हुए देखा गया था।जहां मलाइका-अर्जुन के अलावा संजय कपूर भी अपनी फैमली के साथ रेस्टोरेंट में पहूंचे थे। इसी दौरान जब फोटोग्राफर्स ने मलाइका अरोड़ा की तस्वीर खींचने के लिए उनका रास्ता ब्लॉक किया तब अर्जुन उन पर भड़क गए। उन्होंने फोटोग्राफर्स को डांट भी लगाई।
आजतक डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक फोटोग्राफर्स ने मलाइका अरोड़ा का रास्ता रोकने की कोशिश की थी और इसी वजह से उन्हें, अर्जुन के गुस्से का शिकार होना पड़ा। कहा जा रहा है कि मलाइका और अर्जुन अपने दोस्तों के साथ समय व्यतीत करने के लिए मुंबई एक रेस्टोरेंट पहुंचे थे। वहां पर अर्जुन और मलाइका की फोटोज खींचने के लिए फोटोग्राफर्स की भीड़ जमा हो गई। जब कुछ लोग गलती से मलाइका के रास्ते में आ गए, तब अर्जुन ने उनकी क्लास लगा दी।
अर्जुन कपूर के वर्कफ्रंट की करें तो वो जल्द फिल्म 'इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड' में नजर आने वाले हैं। फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर और टीजर रिलीज हो चुका है। अर्जुन 'इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड' इसी साल 24 मई को रिलीज हो रही है। 'इंडियाज मोस्ट वॉन्टेज' को 'नो वन किल्ड जेसिका', 'रेड' जैसी फिल्में बना चुके फिल्ममेकर डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म में उनके अलावा अमृता पुरी, राजेश शर्मा अहम रोल में नजर आएंगे।