करीना-तैमूर की फोटो पर यूजर ने किया भद्दा कमेंट, तो अर्जुन कपूर ने कहा- तू कौन है बे
बॉलीवुड सेलेब्स को ट्रोलिंग का काफी सामना करना पड़ता है। कई बार होता है कि वे ट्रोलर्स को जवाब देते हैं तो कई बार वे उन लोगों को इग्नोर करते हैं। अब करीना कपूर खान ने हाल ही में बेटे तैमूर अली खान के...
बॉलीवुड सेलेब्स को ट्रोलिंग का काफी सामना करना पड़ता है। कई बार होता है कि वे ट्रोलर्स को जवाब देते हैं तो कई बार वे उन लोगों को इग्नोर करते हैं। अब करीना कपूर खान ने हाल ही में बेटे तैमूर अली खान के साथ एक फोटो शेयर की। इस फोटो पर एक यूजर ने काफी गंदा कमेंट किया। करीना ने भले ही उसका जवाब नहीं दिया। लेकिन अर्जुन कपूर ने उस ट्रोलर को मुंह तोड़ जवाब दिया।
दरअसल, करीना और तैमूर की इस फोटो पर अर्जुन ने कमेंट किया था, असली नवाब। अर्जुन के इस कमेंट पर एक यूजर ने लिखा, बॉलीवुड में एक और बच्चा हिंदु से मुस्लिम तुझे अच्छा लग रहा है। तो अर्जुन ने कहा, अबे...हिन्दु हो या मुस्लिम क्या फर्क पड़ता है। तू कौन है बे हिंदु और मुस्लिम करने वाला।
अर्जुन के इस जवाब की सभी तारीफ कर रहे हैं क्योंकि ऐसे लोगों को जवाब देना बहुत जरूरी होता है।
वैसे बता दें कि अर्जुन ऐसे कई बार ट्रोलर्स की क्लास लगा चुके हैं। जब उनकी बहन जाह्नवी की फोटोज पर भी कोई गलत कमेंट करता है तो वह उस शख्स को मुंहतोड़ जवाब जरूर देते हैं।