Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़Arjun Kapoor: Emotional Post: Remembering Late Mother Mona Kapoor: Shares Special Post:

दिवंगत मां को याद कर इमोशनल हुए अर्जुन कपूर, सोशल मीडिया पर लिखी पोस्ट

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर दिवंगत मां मोना कपूर को याद कर इमोशनल हो गए। उन्होंने मां के प्यार, दुलार, करुणा और शांति से जुड़ी एक पोस्ट शेयर की। दरअसल, अर्जुन कपूर अपनी दिवंगत मां के बेहद करीब थे। मां...

दिवंगत मां को याद कर इमोशनल हुए अर्जुन कपूर, सोशल मीडिया पर लिखी पोस्ट
Khushboo Vishnoi vishnoi हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीThu, 26 Nov 2020 07:08 AM
हमें फॉलो करें

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर दिवंगत मां मोना कपूर को याद कर इमोशनल हो गए। उन्होंने मां के प्यार, दुलार, करुणा और शांति से जुड़ी एक पोस्ट शेयर की। दरअसल, अर्जुन कपूर अपनी दिवंगत मां के बेहद करीब थे। मां के संघर्ष को याद करते हुए अर्जुन कपूर ने जापानी फिलॉस्फर ‘डेसाकू इकेदा’ की एक पोस्ट शेयर की। इसमें उन्होंने मां के प्यार की पवित्रता और मूल्य के बारे में बताया। 

अर्जुन ने कैप्शन में लिखा, “जिंदगी की सच्चाई, मां का प्यार, करुणा और शांति।” पोस्ट में लिखा था, “अपनी मां द्वारा किए गए प्यार को कभी मत भूलना। उन चीजों को भी नहीं जो उन्होंने आपके लिए की हैं। मैं अब समझ चुका हूं कि जो लोग अपने दिमाग में मां की प्यारी-सी तस्वीर रखते हैं, वे कहीं नहीं जाते। हम सभी खुशी और शांति के मार्ग पर सब साथ चलेंगे।”

बता दें कि अर्जुन कपूर कई बार दिवंगत मां मोना कपूर को याद कर इमोशनल हो जाते हैं। वह अक्सर पोस्ट शेयर करते हैं जो बेहद खास होती हैं। अर्जुन कपूर की इस पोस्ट पर फैन्स और सेलेब्स कॉमेंट्स कर रहे हैं। आयुष्मान खुराना ने कॉमेंट के जरिए एक हाथ जोड़ने वाली इमोजी लगाई, और आयुष्मान की पत्नी ताहिरा कश्यप ने दिल वाले इमोजी के साथ प्रतिक्रिया व्यक्त की। 

अर्जुन कपूर इस समय हिमाचल प्रदेश में हैं। वह फिल्म ‘भूत पुलिस’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। यह एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है। फिल्म पवन कृपलानी द्वारा निर्देशित की जा रही है। इसमें यामी गौतम, सैफ अली खान और जैकलीन फर्नांडिस भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। 

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें