‘मैंगो’ देखकर अर्जुन कपूर को आई कैटरीना कैफ की याद, मजेदार पोस्ट देखकर एक्ट्रेस ने दिया करारा जवाब

Khushboo Vishnoi लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

एक्टर अर्जुन कपूर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहते हैं। प्रोफेशनल लाइफ से लेकर वह पर्सनल लाइफ फैन्स संग शेयर करते रहते हैं। हाल ही में अर्जुन कपूर ने एक फोटो शेयर की। यह फोटो किसी सेलेब कि या फिर...

‘मैंगो’ देखकर अर्जुन कपूर को आई कैटरीना कैफ की याद, मजेदार पोस्ट देखकर एक्ट्रेस ने दिया करारा जवाब

एक्टर अर्जुन कपूर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहते हैं। प्रोफेशनल लाइफ से लेकर वह पर्सनल लाइफ फैन्स संग शेयर करते रहते हैं। हाल ही में अर्जुन कपूर ने एक फोटो शेयर की। यह फोटो किसी सेलेब कि या फिर उनकी खुद की नहीं बल्कि ‘आम’ यानी मैंगो की है। चौंकाने वाली बात इसमें यह है कि इस फोटो को अर्जुन ने कैटरीना कैफ से कंपेयर किया है। 

अर्जुन लिखते हैं कि हेलो फ्रेंड्स, आम का सीजन आ गया है। और आम देखकर याद आया, कैटरीना कैफ, क्या तुम एक स्लाइस खाना चाहोगी? कैटरीना कैफ ने भी फोटो को देखकर कॉमेंट किया कि हां, क्यों नहीं, मैं एक नहीं बल्कि कुछ स्लाइसेस खाना चाहूंगी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor) on

लॉकडाउन के बीच सोशल मीडिया पर दोनों कई बार एक-दूसरे की टांग खींचते नजर आए हैं। इससे पहले अर्जुन कपूर ने एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने चेहरे पर मास्क लगाया हुआ था। इस वीडियो में वह अलग-अलग एक्सप्रेशन्स देते नजर आ रहे थे। वीडियो को शेयर करते हुए अर्जुन ने लिखा था कि आप सोच रहे होंगे क्या है मेरी निखरी त्वचा का राज??? कुछ नहीं बस थोड़ा अलग वाला मास्क!!!

आयुष्मान खुराना की फिल्म 'अंधाधुन', 'ड्रीम गर्ल' और 'विक्की डोनर' का बनेगा साउथ रीमेक

रवीना टंडन ने फैन्स को दी ईद की मुबारकबाद, शेयर किया वीडियो

अर्जुन के इस पोस्ट पर कैटरीना कैफ के कॉमेंट ने सभी की नजरें अपनी ओर खींची थीं। उन्होंने कॉमेंट कर लिखा था कि अर्जुन, तुम काफी फ्रेश दिख रहे हो। इसपर अर्जुन ने जवाब देते हुए लिखा था, ‘शुक्रिया मैडम’। 

इन दोनों के बीच की यह क्यूट बातचीत फैन्स को काफी अच्छी लग रही है। अर्जुन कपूर का कोरोनावायरस के दौरान लॉकडाउन के बीच खुद की देखभाल करना और कैटरीना कैफ का घर के काम में समय बिताना, फऐन्स को काफी अच्छा लग रहा है। कैटरीना कैफ ने झाड़ू लगाने से लेकर बर्तन साफ करने का जिम्मा उठाया हुआ है। कैटरीना कैफ सोशल मीडिया पर इससे जुड़े कई वीडियो शेयर कर चुकी हैं।

Khushboo Vishnoi

लेखक के बारे में

Khushboo Vishnoi
लेटेस्ट Entertainment News, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, OTT रिलीज़, वेब सीरीज़ से जुड़ी हर अपडेट के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।