Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़Arjun Kapoor cant hide his happiness as Malaika Arora cooks for him on a Sunday

मलाइका अरोड़ा ने ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के लिए बनाया लंच, एक्टर ने इस अंदाज में जाहिर की अपनी खुशी

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के साथ गोवा में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। इस वेकेशन से दोनों की कई तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। इस बीच रविवार को मलाइका ने अर्जुन कपूर के लिए...

Kamta Prasad हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 3 Jan 2021 06:04 PM
हमें फॉलो करें

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के साथ गोवा में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। इस वेकेशन से दोनों की कई तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। इस बीच रविवार को मलाइका ने अर्जुन कपूर के लिए लंच बनाया है, जिससे वह खुशी के मारे फूले नहीं समा रहे हैं। 

अर्जुन कपूर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर मलाइका द्वारा बनाई गई डिशेस की फोटो शेयर की है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ''जब वह संडे को आपके लिए कुक करती हैं।'' अर्जुन के इस पोस्ट को देखकर मलाइका अरोड़ा भी काफी खुश हो गईं और उन्होंने भी इस पोस्ट को अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है। इसके साथ ही कैप्शन में मलाइका ने ढेर सारे हार्ट इमोजी शेयर किए।

इससे पहले मलाइका अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर बिकिनी पहन स्विमिंग पूल में नहाते हुए अपनी फोटो शेयर की। सूरज की रोशनी उनके चेहरे पर पड़ रही है, जिस मोमेंट को वह एंजॉय कर रही हैं। फैन्स कयास लगा रहे हैं कि मलाइका की यह फोटो अर्जुन कपूर ने क्लिक की है। फोटो शेयर कर मलाइका ने लिखा, ''मुस्कुराइए, खुश रहिए और इस साल सबकुछ काउंट करें, साल 2021 खुशहाल बनाएं, हैप्पी संडे।''

बताते चलें कि मलाइका, अर्जुन के साथ बहन अमृता अरोड़ा के गोवा वाले विला में रुके हुई हैं। कुछ दिनों पहले अर्जुन कपूर ने इस्टाग्राम पर इस विला की खूबसूरत झलक दिखाई थी।

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें