अर्जुन कपूर और वरुण धवन ने शेयर किया मिथुन चक्रवर्ती से जुड़ा लॉकडाउन मीम, देखकर हो जाएंगे लोटपोट
बॉलीवुड एक्टर्स अर्जुन कपूर और वरुण धवन की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। दोनों ही एक-दूसरे की पोस्ट पर टांग खींचने से पीछे नहीं हटते हैं। लेकिन इस बार दोनों की राय लॉकडाउन स्थिति पर एक नजर आई।...
बॉलीवुड एक्टर्स अर्जुन कपूर और वरुण धवन की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। दोनों ही एक-दूसरे की पोस्ट पर टांग खींचने से पीछे नहीं हटते हैं। लेकिन इस बार दोनों की राय लॉकडाउन स्थिति पर एक नजर आई। दरअसल, दोनों ही ने इंस्टाग्राम पर एक मीम शेयर किया है, जो कि वेटरन एक्टर मिथुन चक्रवर्ती से जुड़ा है।
लॉकडाउन के बीच दोनों ही अपने फैन्स को एंटरटेन रखने की कोशिश कर रहे हैं। कभी थ्रोबैक फोटो शेयर कर तो कभी लाइव चैट पर फैन्स संग बातचीत कर समय बिता रहे हैं। यहां तक कि अर्जुन कपूर तो लॉकडाउन से जुड़े कई वीडियो भी पोस्ट कर रहे हैं। मीम में मिथुन चक्रवर्ती एक साइकिल के पीछे बैठे नजर आ रहे हैं और हाथ में पिस्तौल दिखाई दे रही है। मीम में लिखा है कि लॉकडाउन खत्म होने के बाद आप उतने ही सेफ हैं जितने मिथुन दा साइकिल के पीछे दुश्मन की गोली से।
इस मीम को देखकर फैन्स अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। उनका कहना है कि दोनों की राय एक चीज पर सेम है। वर्कफ्रंट की बात करें तो वरुण धवन अपनी अगली फिल्म ‘कुली नं 1’ के जल्द रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में वह सारा अली खान संग रोमांस करते नजर आने वाले हैं। वहीं, अर्जुन कपूर रकुल प्रीत सिंह के साथ कॉमेडी फिल्म की शुटिंग शुरू करने के लिए एक्साइटेड हैं।