Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़Arjun Kapoor and Malaika Arora spend Holi with walks and and poolside skipping

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने अलग अंदाज में मनाई होली, ऐसे बिताया साथ में वक्त

देश में कोविड का कहर एक बार फिर से जारी है, ऐसे में इस बार होली के रंग भी कुछ फीके नजर आए। कई सितारों ने जहां होली की पुरानी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं तो वहीं कुछ सितारों ने होली को अलग ही रंग...

Avinash Singh Pal हिन्दुस्तान, मुंबईMon, 29 March 2021 05:17 PM
हमें फॉलो करें

देश में कोविड का कहर एक बार फिर से जारी है, ऐसे में इस बार होली के रंग भी कुछ फीके नजर आए। कई सितारों ने जहां होली की पुरानी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं तो वहीं कुछ सितारों ने होली को अलग ही रंग से सेलिब्रेट किया। इस लिस्ट में अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का भी नाम शामिल है।

मलाइका- अर्जुन की होली

बता दें कि इस बार होली के लिए लोगों को काफी अच्छा लंबा वक्त मिल गया है। शनिवार और रविवार के वीकेंड के साथ होली का सोमवार भी मिल गया है। ऐसे में कई सेलेब्स ने इस वक्त को अपने करीबी लोगों के साथ एन्जॉय किया। ऐसे में अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने भी ये वक्त साथ में बिताया।

अर्जुन की इंस्टा स्टोरी हुई वायरल

दरअसल रविवार की शाम को अर्जुन कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर मलाइका अरोड़ा की एक तस्वीर साझा की जिसमें वह वॉक करती दिख रही हैं। वहीं सोमवार की सुबह मलाइका ने  अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर अर्जुन का एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें वे स्विमिंग पूल के पास स्किपिंग कर रहे हैं। मलाइका ने कैप्शन में लिखा- 'अब यह करो।'

रिलेशन में हैं अर्जुन और मलाइका!

बता दें कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अक्सर एक साथ नजर आते हैं। सोशल मीडिया पर भी दोनों अक्सर एक दूसरे की तस्वीरों पर कमेंट करते रहते हैं। वहीं सोशल मीडिया पर दोनों एक दूसरे के लिए कई बार प्यार भी जाहिर कर चुके हैं। वहीं दोनों की शादी की खबरें भी कई बार सामने आ चुकी हैं, हालांकि कई बार ये सिर्फ अफवाह साबित हुई हैं।

गौरतलब है कि मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं और फैन्स उनकी तस्वीरों को काफी पसंद भी करते हैं। मलाइका अपनी खूबसूरती के साथ ही अपने फिटनेस के लिए भी जानी जाती हैं। मलाइका के जिम फोटोज को भी फैन्स काफी पसंद करते हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें