बर्थडे पर Viral हुआ अर्जुन-मलाइका का ये Video, हाथ में हाथ डाले आए नजर
बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अकसर अपनी फिटनेस और फिगर को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। लेकिन बीते कुछ समय से मलाइका किसी और वजह से सुर्खियां बटोर रही हैं। अरबाज से तलाक लेने के बाद मलाइका को अकसर...
बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अकसर अपनी फिटनेस और फिगर को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। लेकिन बीते कुछ समय से मलाइका किसी और वजह से सुर्खियां बटोर रही हैं। अरबाज से तलाक लेने के बाद मलाइका को अकसर अर्जुन कपूर के साथ देखा जाता है। ऐसे में मलाइका को लेकर इस तरह के कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। लेकिन दोनों ने ही इस बात पर को कमेंट नहीं है। हाल ही में 'इंडियाज गॉट टैलेंट' में फिल्म नमस्ते इंग्लैंड के प्रमोशन के लिए अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा वहां पहुंचे। इस दौरान अर्जुन और मलाइका का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूप वायरल हो रहा है, इसमें दोनों एक दूसरे का हाथा थामे साथ में चलते नजर आ रहे हैं।
बता दें कि इंडियाज गॉट टैलेंट में मलाइका जज के रूप में बैठी हैं और अर्जुन फिल्म के प्रमोशन के लिए शो में नजर आए थे। वहां पर स्टेज पर कंटेस्टेंट के साथ परफॉर्म करने के लिए अर्जुन और मलाइका साथ में स्टेज पर पहुंचे। उस समय अर्जुन ने मलाइका का हाथ पकड़ा हुआ था। बता दें कि अरबाज से तलाक के बाद दोनों का रिश्ता काफी मजबूत होता नजर आ रहा है। पहले दोनों कई इवेंट्स में उस तरह नजर नहीं आते थे, जैसा आजकल दिख रहे हैं। शो में पहुंचे मलाइका और अर्जुन का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब धूम मचा रहा है। फैंस भी इसे खूब शेयर और लाइक कर रहे हैं। वैसे बता दें कि आज 23 अक्टूबर को मलाइका अपना 46 वां जन्मदिन मना रही हैं।