Panipat का प्रमोशन करने नोएडा पहुंचे अर्जुन कपूर और कृति सेनन
अर्जुन कपूर और कृति सेनन अपनी अपकमिंग फिल्म 'पानीपत' के प्रमोशन के लिए ग्रेटर नोएडा के गौड़ सिटी मॉल पहुंचे। यहां दोनों अपने फैन्स और मीडिया से भी रूबरू हुए। अर्जुन और कृति ने मूवी का प्रमोशन...
अर्जुन कपूर और कृति सेनन अपनी अपकमिंग फिल्म 'पानीपत' के प्रमोशन के लिए ग्रेटर नोएडा के गौड़ सिटी मॉल पहुंचे। यहां दोनों अपने फैन्स और मीडिया से भी रूबरू हुए। अर्जुन और कृति ने मूवी का प्रमोशन तो किया ही साथ ही बताया कि यह फिल्म उनके दिलों के कितने करीब है।
दोनों ने मीडिया से मूवी के बारे में अपने अनुभवों को साझा किया। इस बीच कुछ लकी फैंस को फिल्म के स्टार कास्ट के साथ सेल्फी भी क्लिक करने का मौका मिला।
फिल्म 'पानीपत' की बात करें तो सन 1761 पर आधारित 'पानीपत' मराठा साम्राज्य के बारे में है। इसमें अजुर्न कपूर मराठा सेना के सेनानायक सदाशिव राव भाऊ के किरदार में दिख रहे हैं, जबकि अफगानिस्तान के राजा अहमद शाह अब्दाली के किरदार को संजय दत्त निभा रहे हैं।
कुछ दिनों पहले ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था जिसे दर्शकों से मिक्स रिस्पॉन्स मिले हैं। कुछ को ये ट्रेलर पसंद आया तो कुछ का कहना है कि फिल्म से जितनी उम्मीद थी वो उन पर खरी नहीं उतरी। लेकिन अब देखते हैं कि फिल्म की रिलीज होने के बाद इसे कैसा रिस्पॉन्स मिलता है।
बता दें कि 'पानीपत' के जरिए अर्जुन और कृति पहली बार साथ काम कर रहे हैं। दोनों की ऑनस्क्रीन केमेस्ट्री को हालांकि पसंद किया जा रहा है।