अरबाज खान अपने निकाह में गाना गाकर हुए शर्मिंदा, ट्रोल्स बोले- मक्खी दुलहन तलाक दे देगी
Arbaaz Khan Wedding Video: अरबाज खान ने अपनी शादी का एक ऐसा वीडियो शेयर किया है जिससे लोगों को जमकर एंटरटेनमेंट हो रहा है। अरबाज ने इसे पोस्ट करके अपनी ही खिल्ली उड़ाई है। लोग भी ट्रोल कर रहे हैं

अरबाज खान हाल ही में शुरा खान के शौहर बने हैं। उनके निकाह की झलकियां धीरे-धीरे बाहर आ रही हैं। अब एक वीडियो में अरबाज गाना गाते दिख रहे हैं और पोस्ट करके खुद अपनी खिल्ली उड़ाई है। अरबाज ने अपनी दुलहनिया के लिए दबंग फिल्म का गाना 'तेरे मस्त-मस्त दो नैन' गाया है। शुरा अपने पति के गाने पर काफी खुश हैं लेकिन फॉलोअर्स ने जमकर ट्रोलिंग की है।
अरबाज ने खुद उड़ाई खिल्ली
अरबाज खान अपनी जिंदगी के खास दिन की क्लिप्स अपने फैन्स के साथ साझा कर रहे हैं। उन्होंने अपनी शादी का एक वीडियो पोस्ट करके फनी कैप्शन दिया है। लिखा है, हैरत की बात नहीं है कि मेरे पिता मुझे सिंगर के बजाय क्रिकेटर बनाना चाहते थे।
रवीना की बेटी ने उड़ाया मजाक
इस पर पहला कमेंट रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी का दिख रहा है। लाफिंग इमोजी के साथ उन्होंने लिखा है, मैंने ये मिस कैसे कर दिया। एक ने कमेंट किया है, गाने सुनने के बाद दुलहन ने बोला, तलाक-तलाक-तलाक। एक और यूजर ने अरबाज को मक्खी लिखा है। दबंग में उनका यही नाम था। एक कमेंट है, ऐसा लग रहा है कि गाना गा नहीं रहे बल्कि बात कर रहे हो। एक ने लिखा है, आपके पिता से सहमत हूं।
ऐसे मिले थे शुरा और अरबाज
अरबाज खान ने 24 दिसंबर को शुरा खान से शादी की है। वह मेकअप आर्टिस्ट हैं और रिपोर्ट्स के मुताबिक अरबाज से 16 साल छोटी हैं। शुरा रवीना टंडन और उनकी बेटी राशा थडानी के साथ काम कर चुकी हैं। दोनों उनकी शादी में भी शामिल हुए थे। सोर्सेज के मुताबिक, अरबाज और शुरा फिल्म पटना शुक्ला के सेट्स पर मिले थे। देखें अरबाज खान का वीडियो
लेखक के बारे में
Kajal Sharmaशॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।
करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग


