Arbaaz Khan Wedding: अरबाज खान ने लगाई शूरा संग शादी की खबरों पर मुहर! पैप्स के सवालों पर ऐसा था रिएक्शन
Arbaaz Wedding: मलाइका अरोड़ा से तलाक के बाद एक्टर अरबाज खान जॉर्जिया एंड्रियानी के साथ रिलेशनशिप में रहे थे। कुछ वक्त तक एक दूसरे को डेट करने के बाद अरबाज और जॉर्जिया ने भी अपने रास्ते अलग कर लिए।

बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान फिर एक बार शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं। मलाइका अरोड़ा से तलाक लेने के बाद एक्टर कुछ वक्त तक जॉर्जिया एंड्रियानी के साथ रिलेशनशिप में रहे थे लेकिन उनसे ब्रेकअप के बाद अब अरबाज किसी और को अपनी जिंदगी का हमसफर बनाने जा रहे हैं। मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान के साथ हाल ही में उनके निकाह की खबर उड़ी थी और अब अरबाज खान ने एक इवेंट के दौरान इस खबर पर मुहर भी लगा दी है।
पैप्स के सवाल पर अरबाज का रिएक्शन
अरबाज खान ने मुंबई में आयोजित 'उमंग 2023' इवेंट में रेड कार्पेट पर वॉक करने के दौरान पापाराजी के सवालों पर जो रिएक्शन दिया उससे पक्का हो गया है कि एक्टर जल्द ही फिर एक बार शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इवेंट में जब पापाराजी ने अरबाज खान से पूछा कि सर वेन्यू किधर है? तो अरबाज ने 'एनिमल' फिल्म के बॉबी देओल वाले अंदाज में बस मुंह पर एक उंगली रख दी। उनके ऐसा करते ही पैप्स ने हूटिंग करना शुरू कर दिया।
अरबाज खान ने लगाई खबरों पर मुहर
अरबाज खान का यह इशारा काफी था कि उनकी शादी के बारे में उड़ रही खबर महज अफवाह नहीं है। इतना ही नहीं, अरबाज खान लगातार ब्लश कर रहे थे और जब पापाराजी ने उन्हें शादी के लिए शुभकामनाएं दीं तो अरबाज खान ने इसका जवाब 'थैंक्यू' कहकर दिया। अरबाज खान से शादी की तारीख पूछने पर वह खामोश ही रहे और थोड़ी बहुत मस्ती मजाक करके वहां से वॉक आउट कर गए। अब देखना होगा कि अरबाज की शादी की तस्वीरें कब तक सामने आती हैं।
यूं आगे बढ़ी अरबाज-शूरा की दोस्ती
खबर है कि अरबाज खान और शूरा खान की पहली मुलाकात फिल्म 'पटना शुक्ला' के सेट पर हुई थी। दोनों की मुलाकातों का सिलसिला पहले दोस्ती और फिर प्यार में बदल गया। खबर थी कि अरबाज और शूरा 24 दिसंबर को शादी के बंधन में बंध जाएंगे, हालांकि अभी तक इस बारे में कोई कन्फर्मेशन नहीं आया है। जहां तक उनके जॉर्जिया से ब्रेकअप की बात है तो एक्ट्रेस ने खुद दोनों के अलग होने की बात मीडिया में बताई थी।
लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग


