अपना टाइम आएगा: 'गली ब्वॉय' पर सवार हुआ रैप का जुनून, सिंगर बने रणवीर सिंह
रणवीर सिंह-आलिया भट्ट स्टारर अपकमिंग फिल्म गली ब्वॉय (Gully Boy) का पहला टाइटल सॉन्ग अपना टाइम आएगा (Apna Time Aayega) रिलीज हो चुका है। 2 मिनट 10 सेकंड का ये गाना रणवीर सिंह की लाइफ के इर्दगिर्द...
रणवीर सिंह-आलिया भट्ट स्टारर अपकमिंग फिल्म गली ब्वॉय (Gully Boy) का पहला टाइटल सॉन्ग अपना टाइम आएगा (Apna Time Aayega) रिलीज हो चुका है। 2 मिनट 10 सेकंड का ये गाना रणवीर सिंह की लाइफ के इर्दगिर्द घूमता है। दिलचस्प बात ये है कि इस गाने को रणवीर ने ही गाया है जबकि इसे कंपोज किया है डब शर्मा एंड डिवाइन ने। फिल्म गली बॉय के लिए रणवीर सिंह कैरेक्टर की पूरी गहराई में शिद्दत के साथ उतरे हैं। उन्होंने इस फिल्म के लिए देसी रैपर्स से रैप की ट्रेनिंग ली है। रणवीर ने रैप की बारीकियों भी जाना है।
Raazi-2 में फिर 'सहमत' बन सकती हैं आलिया भट्ट, खुलेंगे ये बड़े राज
आलिया-रणवीर का दूसरा किस सीन...
फिल्म के ट्रेलर की तरह इस गाने में भी रणवीर और आलिया का एक स्वीट किस देखने को मिलेगा। जबकि कल्कि कोचलीन की झलक भी आप इस गाने में देख सकते हैं। गाने में रणवीर सिंह जुनूनी अवतार में नजर आ रहे हैं। जिसके सिर पर रैपर बनने की धुन सवार है और तमाम परेशानियों के बाद भी वो बस अपना मुकाम पाना चाहते हैं। गली बॉय स्ट्रीट रैपर विवियन फर्नांडिज और नावेद शेख की जिंदगी पर आधारित है। विवियन और नावेद गाने- मेरी गली में के लिए जाने जाते हैं। फिल्म में रणवीर सिंह गरीब फैमिली से हैं। वहीं, आलिया भट्ट मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखती हैं। फिल्म में स्ट्रीट रैपर्स के स्ट्रगल को दिखाया गया है।
बता दें कि इस फिल्म का ट्रेलर अभी भी यू-ट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। रणवीर सिंह का ये नया अवतार फैंस को काफी पसंद आ रहा है। यह फिल्म वैलेनटाइन के मौके पर 14 फरवरी को रिलीज होगी। गली बॉय को फरहान अख्तर की बहन जोया अख्तर डायरेक्ट कर रही हैं।