Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़ anushka sharmas pari new promo will not sleep you

VIDEO: अनुष्का की परी का ये नया प्रोमो, नहीं सोने देगा आज रात

अनुष्का शर्मा ने तो लगता है ठान ही लिया है कि वो इस होली पर सबकी नींद उड़ाने ही...

नई दिल्ली, लाइव हिन्दुस्तान टीम Thu, 22 Feb 2018 09:46 PM
हमें फॉलो करें

अनुष्का की परी का ये नया प्रोमो, नहीं सोने देगा आज रात

1 / 2

अनुष्का शर्मा ने तो लगता है ठान ही लिया है कि वो इस होली पर सबकी नींद उड़ाने ही वाली हैं। अब अनुष्का के प्रोमोज को देखकर तो यही लग रहा है। दरअसल, अनुष्का का नया प्रोमो सामने आया है। इस प्रोमो में अनुष्का रात में टहलते हुए एक तालाब के पास जाती हैं और जैसे पानी में अपना चेहरा देखती हैं, लेकिन तभी उन्हें अपना ही चेहरा खून से सना नजर आता है और तलाब की सारी मछलियां मरके ऊपर आ जाती हैं। 

वैसे परी के अभी तक के प्रोमो को देखने के बाद ये तो साफ हो ही गया है कि ये अब तक की हॉरर फिल्मों से अलग है। यही वजह है कि फैन्स को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।

 

आगे की स्लाइड में पढ़ें पति विराट की याद ने किया अनुष्का को परेशान, लिखा- 'मैं तुम्हें...'

पति विराट की याद ने किया अनुष्का को परेशान, लिखा- 'मैं तुम्हें...'

2 / 2

बीते रोज इंडियन क्रिकेट टीम के कैप्टन विराट कोहली ने अपनी पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का के साथ एक रोमांटिक फोटो शेयर की थी। जिसमें वो अनुष्का को बांहों में लिए दिख रहे थे। महज कुछ घंटों में ही ये फोटो वायरल हो गई और अनुष्का तक विराट का ये पैगाम भी पहुंच गया कि वो साउथ अफ्रीका में उन्हें याद कर रहे हैं। तभी तो अनुष्का ने भी इस फोटो पर अपना रिएक्शन दिया है।

पति विराट की याद ने किया अनुष्का को परेशान, लिखा- 'मैं तुम्हें...'

ऐसा था अनुष्का का रिएक्शन...
अनुष्का ने इस फोटो पर रिएक्शन देते हुए कमेंट बॉक्स में लिखा- 'आई मिस यू टू माय लव...' इतना ही नहीं कुछ देर बाद तो उन्होंने इस फोटो को अपनी डीपी भी बना लिया। इससे साफ होता है कि वो भी विराट से दूर होकर उन्हें याद कर रही हैं।
 

ऐप पर पढ़ें