फोटो गैलरी

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

हिंदी न्यूज़ मनोरंजनप्रेगनेंसी के आखिरी महीने में जिम में पसीना बहा रहीं अनुष्का शर्मा, देखें वीडियो

प्रेगनेंसी के आखिरी महीने में जिम में पसीना बहा रहीं अनुष्का शर्मा, देखें वीडियो

इसी महीने मां बनने जा रहीं एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का जिम करते हुए वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में अनुष्का शर्मा ट्रेड मिल पर दौड़ लगाती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने अपना यह वीडियो इंस्टाग्राम स्टोरी...

प्रेगनेंसी के आखिरी महीने में जिम में पसीना बहा रहीं अनुष्का शर्मा, देखें वीडियो
Surya Prakashहिन्दुस्तान ,नई दिल्लीMon, 04 Jan 2021 09:40 PM
ऐप पर पढ़ें

इसी महीने मां बनने जा रहीं एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का जिम करते हुए वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में अनुष्का शर्मा ट्रेड मिल पर दौड़ लगाती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने अपना यह वीडियो इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है। पहले बच्चे को जन्म देने जा रहीं अनुष्का शर्मा ने जिम के दौर सफेद रंग की टीशर्ट और काले रंग की जेगिंग पहनी हुई है। अनुष्का शर्मा इससे पहले भी कई बार प्रेगनेंसी के दौरान व्यायाम करती नजर आई हैं। एक बार उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी शीर्षासन करती हुई तस्वीर शेयर की थी। इस दौरान विराट कोहली अनुष्का शर्मा की मदद कर रहे थे। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा इसी महीने पैरेंट बनने वाले हैं।

हाल ही में अनुष्का शर्मा को कई बार डॉक्टर के यहां जाते देखा गया था। यही नहीं अनुष्का शर्मा ने पिछले सप्ताह महिलाओं के मुद्दों पर निकलने वाली मैगजीन Vogue को इंटरव्यू दिया था। यही नहीं उन्होंने मैगजीन के कवर पेज के लिए फोटोशूट भी कराया था। अनुष्का शर्मा ने अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं। मैगजीन से बातचीत में अनुष्का शर्मा ने कोरोना काल में प्रेगनेंसी के अनुभव को लेकर कहा था, 'इस मामले में मेरे लिए यह अजीब फायदेमंद रहा है। हम जब डॉक्टर के यहां विजिट करने जाते थे तो सड़कें खाली रहती थीं औैर कोई भी हमें देख नहीं सकता था।' अनुष्का शर्मा ने कहा कि इसके चलते मुझे अपनी प्रेगनेंसी को कुछ महीने तक छिपाने में मदद मिली थी।

विराट और अनुष्का ने खुद ही अपने घर नन्हे मेहमान के आने की जानकारी सोशल मीडिया पर दी थी। अनुष्का ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीर शेयर की थी और पीछे विराट कोहली खड़े थे। इस तस्वीर के साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा था, 'और तब हम तीन होंगे। जनवरी 2021 में आ रहा है।' बता दें कि टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली पैटरनिटी लीव पर ऑस्ट्रेलिया दौरे से लौट कर आए हैं। इससे पहले अनुष्का शर्मा आईपीएल सीजन के दौरान पति के साथ दुबई में ही थीं, लेकिन टीम इंडिया के ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले वह अपने माता-पिता के पास मुंबई आ गई थीं।

लेटेस्ट Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan AppLive Hindustan App डाउनलोड करें।