Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़Anushka sharma virat kohli celebrate baby announcement with RCB team in dubai watch mom to actress pregnancy glow in video

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने RCB टीम के साथ सेलिब्रेट किया बेबी अनाउंसमेंट, वीडियो में दिखा एक्ट्रेस का प्रेग्नेंसी ग्लो

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने हाल ही में अनाउंस किया कि दोनों जल्द ही पैरेंट्स बनने वाले हैं। दोनों ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो शेयर कर फैन्स को यह खुशखबरी दी। अनुष्का ने बेबी बंप फ्लॉन्ट...

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने RCB टीम के साथ सेलिब्रेट किया बेबी अनाउंसमेंट, वीडियो में दिखा एक्ट्रेस का प्रेग्नेंसी ग्लो
Sushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीSat, 29 Aug 2020 12:44 PM
हमें फॉलो करें

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने हाल ही में अनाउंस किया कि दोनों जल्द ही पैरेंट्स बनने वाले हैं। दोनों ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो शेयर कर फैन्स को यह खुशखबरी दी। अनुष्का ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए लिखा, 'और फिर, हम तीन थे! जनवरी 2021 में आ रहा है।'  

अब हाल ही में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर टीम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर किया गया है जिसमें टीम साथ में अच्छे मोमेंट्स एंजॉय कर रही है। इस दौरान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा साथ में केक कट करते रहते हैं। इस दौरान अनुष्का ने पोल्का डॉट ड्रेस पहनी है जिसमें उनका बेबी बंप नजर आ रहा है। 

इसके साथ ही अनुष्का के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो भी साफ नजर आ रहा है। वहीं युजवेंद्र चहल ने भी इस दौरान केक कट किया क्योंकि हाल ही में उनकी रोका सेरेमनी हुई थी। 

बता दें कि अनुष्का और विराट 11 दिसंबर 2017 को इटली में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों बॉलीवुड की क्यूट जोड़ी में से एक है। दोनों की फोटोज सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जाती है। 

विराट कोहली इस समय इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में हिस्सा लेने के लिए यूएई में हैं। अनुष्का भी उनके साथ हैं। अनुष्का शर्मा की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह एक के बाद एक फिल्म और वेब सीरीज प्रोड्यूस कर रही हैं। कुछ दिनों पहले उनकी फिल्म ‘बुलबुल’ रिलीज हुई थी जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। वहीं, अनुष्का ने क्लीन स्लेट प्रोडक्शन हाउस के तहत वेब सीरीज ‘पाताल लोक’ प्रोड्यूस की थी।  

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें