Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़Anushka Sharma start dancing on the Road Video Viral

विराट को छोड़ इस शख्स के साथ बीच सड़क पर डांस करने लगीं अनुष्का शर्मा!

केपटाउन में अनुष्का शर्मा भी विराट कोहली के साथ हैं। इस दौरान अनुष्का और विराट खूब मस्ती करते भी हुए नजर...

नई दिल्ली। लाइव हिन्दुस्तान टीम Thu, 4 Jan 2018 08:12 AM
हमें फॉलो करें

बीच सड़क पर डांस करने लगीं अनुष्का शर्मा

1 / 2

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 5 जनवरी को होने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया केपटाउन पहुंच चुकी है। केपटाउन में अनुष्का शर्मा भी विराट कोहली के साथ हैं। इस दौरान अनुष्का और विराट खूब मस्ती करते भी हुए नजर आ रहे हैं। अभी हाल ही में टीम इंडिया के कैप्टन विराट कोहली का एक वीडियो सामने आया था जिसमें वो शिखर धवन के साथ बीच सड़क पर डांस करते नजर आ रहे थे। और अब उनकी पत्नी यानी अनुष्का शर्मा का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो मस्ती करती दिखाई दे रही हैं। 

virat.kohliislife नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये वीडियो शेयर किया गया है जिसमें अनुष्का शर्मा भी विराट की तरह बीच सड़क पर जमकर डांस कर रही हैं। अनुष्का इस वीडियो में एक शख्स के साथ डांस कर रही हैं। जैसे-जैसे वो शख्स डांस कर रहा है अनुष्का भी उसे कॉपी करने की कोशिश कर रही हैं। हालांकि इस वीडियो को लेकर ऐसी भी चर्चा है कि ये वीडियो शादी से पहले का है। बता दें कि भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच 5 जनवरी से केपटाउन में खेला जाना।

 OMG! विराट ने गले में पहनी शादी की रिंग, ये है इसकी वजह

WOW! विरुष्का से केपटाउन में मिले 'खिलाड़ी' अक्षय, कैमरे में हुए कैद

विराट और शिखर धवन ने किया डांस

2 / 2

इससे पहले में विराट और शिखर धवन भी साउथ अफ्रीका की सड़कों पर डांस करते नजर आए थे। दरअसल, सोशल मीडिया पर विराट और शिखर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें ये दोनों स्टार बल्लेबाज केपटाउन की सड़क पर भांगड़ा कर रहे हैं। ये वीडियो फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। शॉपिंग के लिए निकले विराट और शिखर ने सड़क पर डांस शुरू कर दिया। इस दौरान शिखर के बेटे जोरावर भी मस्ती के मूड में दिखाई दिए। 

बता दें कि टीम इंडिया 56 दिन के दौरे पर है। जहां वो तीन टेस्ट, छह वनडे और तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेलेगी। भारत ने साल 1992 से दौरा शुरू करने के बाद अफ्रीका में कोई टेस्ट सीरीज नहीं जीती है और इस समय टीम में 13 खिलाड़ी ऐसे हैं जो यहां 2013-14 के आखिरी दौर के दौरान खेले चुके हैं। 

 

Guess who is up for Bhangra on the streets of Capetown! 😍❤️

A post shared by Virat Kohli (@viratkohli.club) on

विराट ने शेयर की अनुष्का के साथ फोटो, लोगों ने किए ऐसे बकवास कमेंट्स 

ऐप पर पढ़ें