अभिनेत्री अनुष्का शर्मा जनवरी में मां बनने वाली हैं। विराट और अनुष्का के घर में नन्हा मेहमान आने वाला है और दोनों के लाखों प्रशंसकों को इसका लंबे समय से इंतजार है। इस बीच अनुष्का शर्मा ने अपने प्रेगनेंसी से जुड़े एहसास को फैन्स के साथ शेयर किया है। अनुष्का शर्मा ने प्रेगा न्यूज एक नए विज्ञापन में कहा, 'अपने से ज्यादा किसी और की फिक्र कब होती है। जानना है तो देखते रहें। मां सच ही कहती थी कि तब तू मां बनेगी तो समझेगी कि अपने से ज्यादा किसी और के बारे में सोचना क्या होता है। मुझे अब यह बात समझ आ रही है।' इस ऐड में अनुष्का शर्मा अपने बेबी बंप को दिखाते हुए मां बनने के अपने एहसास के बारे में बात करती दिख रही हैं।
करीना कपूर खान ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की फोटो, चेहरे पर दिखा प्रेग्नेंसी ग्लो
अनुष्का शर्मा ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। यही नहीं PregaNews के इस ऐड को शेयर करते हुए अनुष्का ने लिखा, 'यह अद्भुत है कि नहीं। कैसे दो छोटी सी पिंक लाइन आपकी जिंदगी बदल सकती हैं? देखें, मैंने अपने प्रेगनेंसी के अनुभव को PregaNews के साथ शेयर किया है।' उनके इस वीडियो पर फैन्स भी खूब कॉमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'Looking Gorgeous'। वहीं एक यूजर ने लिखा, 'लव यू वेरी मच ब्यूटीफुल।' अनुष्का शर्मा और विराट कोहली पहली बार पैरेंटिंग का अनुभव लेने वाले हैं। दोनों ने 2017 में शादी की थी और जनवरी में नए मेहमान के आने का इंतजार कर रहे हैं।
तुर्की में आज भी लोकप्रिय हैं शोमैन राजकपूर, देखें, 'आवारा हूं' गाने पर शादी का डांस
यही नहीं विराट कोहली भारतीय क्रिकेट टीम के ऑस्ट्रेलिया टूर से पैटरनिटी लीव पर लौटने वाले हैं। हाल ही में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी की तीसरी सालगिरह थी। इस मौके पर दोनों की शादी की तस्वीर शेयर करते हुए अनुष्का शर्मा ने लिखा था, 'हमारे तीन साल और जल्दी ही हम होंगे तीन। मिस यू।' बता दें कि अनुष्का शर्मा फिलहाल मुंबई में अपने माता-पिता के पास हैं। दुबई में आईपीएल के दौरान पति के साथ वक्त गुजारने के बाद हाल ही में अनुष्का शर्मा मुंबई वापस लौटी थीं।
बता दें कि हाल ही में अनुष्का शर्मा ने कहा था कि अगले महीने बच्चे को जन्म देने के बाद मई में वह काम पर वापस लौटेंगी। टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में अनुष्का शर्मा ने कहा था, 'बच्चे को जन्म देने के बाद मैं जल्दी ही काम पर लौटूंगी। मैं घर पर इस तरह की व्यवस्था तैयार करने का प्रयास करूंगी, जिससे बच्चे, परिवार, घर और प्रोफेशनल जिंदगी के बीच बैलेंस बन सके। मैं जितना हो सकेगा, उतने लंबे समय तक काम करना चाहूंगी क्योंकि ऐक्टिंग से मुझे वास्तव में खुशी मिलती है।'