अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली के साथ शेयर की सेल्फी, क्रिकेटर की जिंदगी से जुड़ा खोला ये राज
अनुष्का शर्मा एक बार फिर से फिल्मी पर्दे पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। उनकी फिल्म को लेकर फैन्स काफी उत्साहित हैं। अनुष्का इस वक्त विराट कोहली के साथ दक्षिण अफ्रीका में हैं, जहां भारतीय क्रिकट टीम...

इस खबर को सुनें
अनुष्का शर्मा एक बार फिर से फिल्मी पर्दे पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। उनकी फिल्म को लेकर फैन्स काफी उत्साहित हैं। अनुष्का इस वक्त विराट कोहली के साथ दक्षिण अफ्रीका में हैं, जहां भारतीय क्रिकट टीम का टूर्नामेंट चल रहा है। एक्ट्रेस भले ही फिल्मों से दूर हैं लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और तस्वीरें-वीडियोज पोस्ट करती रहती हैं। अब उन्होंने विराट कोहली के साथ एक फोटो पोस्ट की है जिसमें वह सेल्फी लेती नजर आ रही हैं। इसके साथ अनुष्का ने विराट से जुड़ा एक राज भी खोला है और फैन्स के लिए सवाल छोड़ा है।
दिलचस्प है कैप्शन
अनुष्का शर्मा की यह फोटो दक्षिण अफ्रीका से है। उन्होंने काले रंग की हुडी पहनी हुई है जबकि विराट टीम इंडिया की टी-शर्ट में हैं। नो-मेकअप लुक में अनुष्का खूबसूरत लग रही हैं। फोटो के साथ अनुष्का ने दिलचस्प कैप्शन दिया है और फैन्स को विराट की दिनचर्या के बारे में बताया। उन्होंने लिखा, '9.30 बजे कौन सोता है?'

पोस्ट वर्कआउट के बाद सेल्फी
इससे पहले अनुष्का ने अपनी एक सेल्फी इंस्टाग्राम पर शेयर की। यह फोटो बिल्डिंग की छत पर ली गई। अनुष्का को देखकर ऐसा लग रहा है उन्होंने पोस्ट वर्कआउट तस्वीर ली है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'स्वीट सेल्फी।'
वापसी करने वाली हैं अनुष्का
अनुष्का के कमबैक की बात करें तो वह 3 साल बाद वापसी करेंगी। वह आखिरी बार 2018 में फिल्म 'जीरो' में नजर आई थीं। अनुष्का नेटफ्लिक्स की फिल्म Chakda Xpress कर रही हैं। यह फिल्म पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान झूलन गोस्वामी की जिंदगी से प्रेरित है। इसका टीजर हाल ही में रिलीज किया गया था।