अनुष्का शर्मा ने आर्मी डे पर पिता के लिए लिखा स्पेशल मैसेज, शेयर की फोटो
अनुष्का शर्मा जल्द ही फिल्मों में कमबैक करने वाली हैं। फैंस उनका सिल्वर स्क्रीन पर वापस आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन अनुष्का शर्मा अपने फैंस को निराश नहीं करती हैं। सोशल मीडिया पर...
अनुष्का शर्मा जल्द ही फिल्मों में कमबैक करने वाली हैं। फैंस उनका सिल्वर स्क्रीन पर वापस आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन अनुष्का शर्मा अपने फैंस को निराश नहीं करती हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहकर उन्हें अपनी निजी जिंदगी के बारे में अपडेट देती रहती हैं। आर्मी डे के अवसर पर अनुष्का शर्मा ने हाल ही में पिता के लिए एक स्पेशल नोट लिखा, साथ ही उनके साथ अपनी एक फोटो भी शेयर की। इसे लेकर फैंस उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं।
अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम स्टेटस शेयर करते हुए लिखा कि उनका निस्वार्थ बलिदान, साहस और भाईचारा, शब्दों से परे है। मेरे पिता ने मुझे हमेशा से गौरवान्वित किया है। पापा मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं।
इसके अलावा अनुष्का शर्मा ने बालकनी में बैठकर बातें करते हुए की भी कुछ फोटोज़ शेयर की हैं। वे ढलते सूरज को देखते हुए कॉफी एंजॉय कर रही हैं। फोटो क्रेडिट उन्होंने पति विराट कोहली को दिया है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुष्का शर्मा टीम इंडिया की तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी की बायोपिक में नजर आने वाली हैं।