Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़anushka sharma share special photo with husband virat kohli both attend bubble wedding function - Entertainment News India

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली हुए खास तरह की शादी के फंक्शन में शामिल, दिखाई बबल लाइफ की झलक

अनुष्का शर्मा इन दिनों विराट कोहली के साथ आईपीएल मैच के लिए पहुंचीं। अनुष्का, विराट के साथ बबल में हैं। इसी बीच दोनों स्टार्स एक शादी के फंक्शन में शामिल हुए। ये फंक्शन काफी अलग था।

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली हुए खास तरह की शादी के फंक्शन में शामिल, दिखाई बबल लाइफ की झलक
Sushmeeta Semwal टीम लाइव हिंदुस्तान, नई दिल्लीThu, 28 April 2022 11:31 AM
हमें फॉलो करें

विराट कोहली इन दिनों आईपीएल में बिजी हैं। वहीं अनुष्का शर्मा भी उनके साथ मौजूद हैं। एक्ट्रेस उनके मैच देखने भी जाती हैं। कोविड की वजह से हालांकि क्रिकेटर्स और उनके साथ मौजूद परिवार के सदस्यों को भी बबल में रहना पड़ता है। अब इसी बीच अनुष्का शर्मा और विराट कोहली शादी के फंक्शन में पहुंचे। 

ये फंक्शन ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन की शादी का है। दोनों ने शादी तो पहले ही कर ली थी, लेकिन अब उनकी टीम ने मैक्सवेल के लिए स्पेशल पार्टी रखी। हालांकि ये पार्टी बबल में ही हुई हैं। अनुष्का भी विराट के साथ यहां ट्रेडिशनल लुक में पहुंचीं। एक्ट्रेस ने इस दौरान की फोटो भी शेयर की है। फोटो में आप देखेंगे कि अनुष्का ने पिंक कलर का सूट पहना है और विराट ने ब्लू कलर का कुर्ता और व्हाइट कलर का पजामा।

फोटो शेयर करने के साथ अनुष्का ने लिखा, 'वेडिंग फंक्शन बबल में। अब मुझे लगता है कि मैंने बबल में हर एक फंक्शन को सेलिब्रेट किया है।' अनुष्का के इस पोस्ट पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक दोनों की जोड़ी पर प्यार बरसा रहे हैं। 

अनुष्का की वापसी की तैयारी

अनुष्का अब फिल्मों में भी वापसी कर रही हैं। वह जल्द ही फिल्म चकदा एक्सप्रेस में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में अनुष्का, भारतीय महिला क्रिकेट टीम की दिग्गज बॉलर झूलन गोस्वामी का किरदार निभाएंगी। इस फिल्म के लिए अनुष्का काफी मेहनत कर रही हैं। वह अपनी प्रैक्टिस की वीडियोज भी शेयर करती हैं।

वैसे इस फिल्म के जरिए अनुष्का काफी समय बाद फिल्मों में एक्टिंग करती दिखेंगी। वह लास्ट साल 2018 में फिल्म जीरो में नजर आई थीं। इस फिल्म में शाहरुख खान, कैटरीना कैफ और अनुष्का लीड रोल में थे। हालांकि फिल्म फ्लॉप थी। अब फैंस लंबे समय बाद अनुष्का को देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। वैसे अनुष्का की ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें