शादी के डेढ़ साल बाद अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा, बताया क्यों की थी इतनी जल्दी शादी?
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली ने साल 2017 में इटली में गुपचुप तरीके से शादी की थी। शादी के बाद दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए इस बात का खुलासा...
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली ने साल 2017 में इटली में गुपचुप तरीके से शादी की थी। शादी के बाद दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए इस बात का खुलासा किया था। दोनों की अचानक शादी की खबरों ने सभी चौंका दिया था इनकी शादी के डेढ़ साल बाद भी यह जोड़ी अक्सर चर्चाओं में रहती है। इसी बीच अनुष्का शर्मा ने अपनी शादी और विराट को लेकर काफी कुछ खुलासा किया है, जिसको लेकर एक बार फिर यह कपल खबरों में आ गया है। तो आइए जानें क्या है माजरा...।
आपको बता दें कि जब अनुष्का शादी के बंधन में बंधी तब उनकी उम्र 29 साल थी जो कि किसी भी एक्ट्रेस के लिए शादी करने के लिहाज से कम मानी जाती है। इस बात को खुद एक्ट्रेस ने कुबूल करते हुए कहा कि एक एक्ट्रेस होने के लिहाज से शादी करने की उनकी उम्र कम ही थी। जी हां अनुष्का ने फिल्मफेयर से बात करते हुए कहा कि कुछ लोग ऐसा मानते हैं कि उन्हें 29 साल की उम्र में अभिनेत्री को शादी नहीं करनी चाहिये।
It's heaven, when you don't sense time passing by ... It's heaven, when you marry a good 'man' ... 💞
उन्होंने आगे कहा कि अब दर्शक कलाकार को सिर्फ पर्दे पर देखना पसंद करते हैं। उन्हें उनकी निजी जिंदगी से कोई मतलब नहीं होता, चाहें वो शादीशुदा हो या फिर मां बन गई हो। हमें इस मानसिकता से बाहर निकल जाना चाहिए। अनुष्का ने कहा कि मैंने 29 साल की उम्र में शादी कर ली थी। आमतौर पर एक अभिनेत्री के लिए इस उम्र को कम माना जाता है। पर मैंने किया, क्योंकि मैं इश्क में गिरफ्तार थी। मैं अभी भी मोहब्बत की गिरफ्त में हूं। शादी एक प्राकृतिक प्रगति थी। शादी एक ऐसी चीज है तो रिश्ते को लेकर आगे जाती है। अनुष्का आगे कहती हैं कि मैं हमेशा इस बात के लिए खड़ी रही हूं कि महिलाओं के साथ समान बर्ताव होना चाहिए।
अनुष्का ने विराट की भी जमकर तारीफ की
एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि विराट की एक वो चीज है जिसकी मैं बहुत कद्र करती हूं। मैं खुद एक ईमानदार लड़की हूं इसलिए मैं इस चीज को लेकर काफी सजग रहती हूं। वो भी बहुत ईमानदार है। उन्होंने आगे कहा कि मैं बहुत खुश हूं मैं उनके जैसे इंसान से मिली, क्योंकि हमदोनों ही जिंदगी को पूरी ईमानदारी के साथ जीते हैं। मेरे पास एक ऐसा जीवनसाथी है जिसके पास कुछ भी झूठ नहीं है। सब कुछ सच है।
आपको बता दें कि अनुष्का आजकल बॉलीवुड से दूर हैं। आखिरी बार अनुशष्का को शाहरुख खान की फिल्म जीरो में देखा गया है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल रही, लेकिन अनुष्का की एक्टिंग को देखकर फैंस ने काफी खुश हुए थे।