अभिनेत्री अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी प्रेगनेंसी के आखिरी दिनों से गुजर रही हैं और इस महीने के अंत तक बच्चे को जन्म दे सकती हैं। क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के घर नन्हे मेहमान के आगमन को लेकर फैन्स भी काफी उत्साहित हैं। 2017 में शादी करने वाले अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का यह पहला बच्चा होगा। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने बीते साल अगस्त में इसकी जानकारी दी थी।
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने बच्चे के जन्म को लेकर बताया था कि जनवरी में नया मेहमान आने वाला है। दरअसल अनुष्का शर्मा की बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए एक तस्वीर 27 अगस्त को विराट कोहली ने शेयर की थी। इस तस्वीर में वह पीछे खड़े थे, जबकि अनुष्का शर्मा बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए आगे खड़ी थीं। फिलहाल अनुष्का शर्मा और विराट कोहली मुंबई में हैं और इस महीने किसी भी दिन उनके घर बच्चे का जन्म हो सकता है।
अनुष्का और विराट ने दी नए साल की पार्टी, हार्दिक पंड्या भी थे पत्नी के साथ मौजूद, देखें तस्वीरें
विराट कोहली हाल ही में पैटरनिटी लीव पर टीम इंडिया के ऑस्ट्रेलिया दौरे से वापस लौटे हैं। अनुष्का शर्मा अकसर अपनी प्रेगनेंसी से जुड़े अनुभव लोगों के साथ साझा करती रही हैं। हाल ही में उन्होंने Vogue मैगजीन के कवर पेज के लिए फोटो शूट कराया था। इन तस्वीरों में वह बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। यही नहीं उन्होंने मैगजीन को विस्तार से एक इंटरव्यू भी दिया है, जिसमें उन्होंने प्रेगनेंसी से जुड़े अपने अनुभवों को साझा किया है।
मलाइका अरोड़ा ने ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर संग मनाया नए साल का जश्न, फैन्स को दी न्यू ईयर की बधाई
मैगजीन को दिए इंटरव्यू में अनुष्का शर्मा ने कहा था कि साल 2020 सभी के लिए बहुत बुरा रहा है, लेकिन उनकी प्रेगनेंसी के लिए एक अच्छी बात भी हुई है। उन्होंने कहा कि शुरुआती महीनों में लॉकडाउन होने के चलते उन्हें अपनी प्रेगनेंसी को छिपाने में मदद मिली थी। अनुष्का शर्मा ने कहा कि उन दिनों सड़कें खाली होती थीं और जब वह डॉक्टर के क्लीनिक पर जाती थीं तो कोई उन्हें देख नहीं सकता था। इसके चलते लोगों को प्रेगनेंसी के बारे में पता नहीं चल सका। विराट कोहली और अनुष्का ने खुद ही इसकी जानकारी लोगों को अगस्त के आखिर में दी थी।