अनुष्का शर्मा के मेकअप आर्टिस्ट का निधन, सोशल मीडिया पर लिखा ये इमोशनल मैसेज
अनुष्का शर्मा के मेकअप आर्टिस्ट सुभाष वांगल उर्फ सुब्बू का निधन हो गया है। अनुष्का ने खुद इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी। अनुष्का ने सुब्बू के लिए एक इमोशनल पोस्ट भी शेयर किया है। अनुष्का ने...
अनुष्का शर्मा के मेकअप आर्टिस्ट सुभाष वांगल उर्फ सुब्बू का निधन हो गया है। अनुष्का ने खुद इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी। अनुष्का ने सुब्बू के लिए एक इमोशनल पोस्ट भी शेयर किया है। अनुष्का ने मेकअप आर्टिस्ट सुब्बू के साथ फोटो शेयर की हैं जिसमें वो अनुष्का का मेकअप करते नजर आ रहे हैं।
फोटो शेयर करते हुए अनुष्का ने लिखा, 'वह बहुत ही दयालु, विनम्र, सिंपल थे। मैं उन्हें प्यार से maestro (उस्ताद) कहती थी। वह देश के सबसे प्यारे और आदरणीय आर्टिस्ट रहेंगे। अपनी स्किल्स के जरिए उन्होंने हमेशा ही मुझे खूबसूरत दिखने में मदद की। उन्हें उनके उस शानदार काम और टैलंट के लिए याद किया जाएगा, जिसके जरिए उन्होंने हमारे दिल को छुआ। आज एक अच्छा बेटा, भाई और एक पवित्र आत्मा हमें छोड़कर चली गई। भगवान तुम्हारी आत्मा को शांति दे सुब्बू।'
अनुष्का के इस पोस्ट पर सभी ने सुब्बू की तारीफ की और साथ ही उन्हें श्रद्धांजलि दी।
अनुष्का की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वो लास्ट फिल्म 'जीरो' में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ शाहरुख खान और कैटरीना कैफ लीड रोल में थीं। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। इस फिल्म के बाद से अनुष्का ने अभी तक कोई फिल्म साइन नहीं की है।