Hindi NewsEntertainment NewsAnushka Sharma: Looks Cute In Red Dress Flaunts Baby Bump Cheers RCB Team During IPL Match Photo Viral

रेड ड्रेस में बेहद क्यूट लग रही हैं अनुष्का शर्मा, किया बेबी बंप फ्लॉन्ट

अनुष्का शर्मा इन दिनों अपना प्रेग्नेंसी पीरियड एंजॉय कर रही हैं। वह विराट कोहली के साथ दुबई में हैं। स्टेडियम में टीम RCB को चीयर्स करते हुए अनुष्का शर्मा की फोटो सामने आई है। इसमें वह रेड ड्रेस में...

रेड ड्रेस में बेहद क्यूट लग रही हैं अनुष्का शर्मा, किया बेबी बंप फ्लॉन्ट
Khushboo Vishnoi vishnoi लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीSun, 25 Oct 2020 11:05 PM
हमें फॉलो करें

अनुष्का शर्मा इन दिनों अपना प्रेग्नेंसी पीरियड एंजॉय कर रही हैं। वह विराट कोहली के साथ दुबई में हैं। स्टेडियम में टीम RCB को चीयर्स करते हुए अनुष्का शर्मा की फोटो सामने आई है। इसमें वह रेड ड्रेस में बेबी बंप फ्लॉन्ट करते नजर आ रही हैं। चेहरे पर बड़ी-सी मुस्कान के साथ वह बेहद क्यूट दिख रही हैं। 

इससे पहले भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर अनुष्का शर्मा संग रोमांटिक फोटो शेयर की थी। बैकग्राउंड में सूरज ढलता नजर आ रहा था और दोनों स्विमिंग पूल में रोमांटिक पोज देते दिखाई दे रहे थे। बता दें कि अनुष्का शर्मा ने हाल ही में प्रेग्नेंसी की जानकारी दी है। इनके घर में नन्हा मेहमान आने वाला है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood) on

अनुष्का फिल्म ‘जीरो’ में नजर आई थीं। फिल्म में उनके साथ शाहरुख खान और कैटरीना कैफ लीड रोल में थे। फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी। इस फिल्म के बाद से अभी तक अनुष्का ने कोई फिल्म साइन नहीं की है। हालांकि, ऐसी खबरें हैं कि बेबी होने के बाद वह नए प्रोजेक्ट्स साइन करेंगी।

अष्टमी के मौके पर आई घर की याद
अनुष्का शर्मा ने अष्टमी के मौके पर इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर की थी, जिसमें खाने की प्लेट में पूरी, चने और हलवा नजर आया। इस फोटो को शेयर करते हुए अनुष्का ने लिखा था, “आज इस खाने को बहुत मिस कर रही हूं।”

इसके अलावा अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर पीच कलर की डांगरी पहने कुछ फोटोज शेयर की थीं। इस आउटफिट में अनुष्का का बेबी बंप साफ नजर आ रहा था। इसके साथ ही अनुष्का के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो भी दिख रहा था।

अनुष्का की इस फोटो पर फैन्स के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्स ने भी उनकी तारीफ की थी। साथ ही फैन्स ने अनुष्का को अपना ध्यान रखने को भी कहा था।

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें