Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़anushka Sharma Latest hot and bold Photoshoot for VOGUE India Magazine lets see viral photos

अनुष्का शर्मा ने इस मैगजीन के लिए फिर कराया हॉट और बोल्ड फोटोशूट, देखें

अनुष्का शर्मा ने वोग फैशन मैगजीन के लिए एक बार फिर से फोटोशूट कराया है, जिसमें उनका बोल्ड और ब्यूटीफुल अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है। बता दें कि अनुष्का शर्मा बेहद खूबसूरत है और ये बात अक्सर उनकी...

Radha Sharma sharma लाइव हिंदुस्तान टीम, नई दिल्लीFri, 10 July 2020 12:22 PM
हमें फॉलो करें

अनुष्का शर्मा ने वोग फैशन मैगजीन के लिए एक बार फिर से फोटोशूट कराया है, जिसमें उनका बोल्ड और ब्यूटीफुल अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है। बता दें कि अनुष्का शर्मा बेहद खूबसूरत है और ये बात अक्सर उनकी सोशल मीडिया पोस्ट को देखकर पता चलती हैं। अक्सर उनका नो मेकअप लुक के साथ ही साथ उनका सेक्सी, हॉट और बिंदास लुक भी दिख जाता है। उनकी हर फोटो पर उनके फैंस दिल खोलकर उनकी ताऱीफ करते हैं। एक बार फिर से अनुष्का ने अपने सेक्सी और हॉट अंदाज से अपने फैंस का दिल जीतने में कामयाब हो गई हैं। 

वोग मैगजीन के कवर पेज के लिए अनुष्का ने जो फोटो क्लिक कराई है उसमें उनका अलग-अलग अंदाज देखने को मिल रहा है। फोटोशूट में अनुष्का कभी बिकिनी, कभी क्रॉप टॉप के साथ प्लाजो, क्रॉप टॉप के साथ स्क्रर्ट तो कभी लॉन्ग शर्ट पहने हुए पोज दे रही हैं। इतना ही नहीं वह कभी समुंन्द्र के बीचो-बीच दिख रही हैं तो कभी झरने के नीचे तो कभी रेत पर लेटी हुई तो कभी सी- बोट को पकड़े हुए तो कभी सोफे पर आराम फरमाती हुई दिख रही हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by VOGUE India (@vogueindia) on

अनुष्का इन सभी फोटो में खुले बालों में दिख रही हैं। वह न्यूज मेकअप में दिख रही हैं। वह सभी फोटो में काफी बोल्ड और ग्लैमरस दिख रही हैं। मैगजीन के कवर पर छाईं अनुष्का का लुक देखकर उनके फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं। आपको बता दें कि इससे पहले भी अनुष्का ने वोग इंडिया के लिए हॉट पोज दे चुकी हैं। हाल ही में वह पानी में बैठकर खुले गिले बालों में बोल्ड फोटो शेयर कर इंस्टाग्राम पर तहलका मचा दी थीं। 

A post shared by VOGUE India (@vogueindia) on

एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करें तो अनुष्का शर्मा आखिरी बार शाहरुख खान के साथ फिल्म 'जीरो' में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके अलावा एक्ट्रेस कैटरीना कैफ भी मुख्य भूमिका अदा करती दिखाई दी थीं। आनंद एल राय के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं कर पाई थी। फिल्मों से दूर अनुष्का अब प्रोडक्शन का काम शुरू किया है। अभी हाल ही में उनके प्रोडक्शन हाउस दो वेब सीरीज बुलबुल और पाताल रिलीज हुई थी। यह दोनों ही वेब सीरीज दर्शकों को खूब पसंद आई।

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें