अनुष्का शर्मा के इस लुक की कायल हुईं दीपिका पादुकोण, फोटो पर किया ये कमेंट
बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें साझा कीं जिस पर कमेंट करने से अभिनेत्री दीपिका पादुकोण खुद को नहीं रोक सकीं। अनुष्का द्वारा इंस्टाग्राम पर साझा की...
बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें साझा कीं जिस पर कमेंट करने से अभिनेत्री दीपिका पादुकोण खुद को नहीं रोक सकीं।
अनुष्का द्वारा इंस्टाग्राम पर साझा की गईं तस्वीरों में उन्हें हाई स्लीट ड्रेस में देखा जा सकता है। अनुष्का के इस ऑल व्हाइट स्टेटमेंट पर कमेंट करते हुए दीपिका ने आई और हार्ट इमोजी शेयर किया है।
हालांकि दीपिका इकलौती ऐसी नहीं हैं जिन्हें अनुष्का का यह अंदाज पसंद आया, बल्कि अनुष्का के इस हटके लुक ने कई और को इम्प्रेस किया। अभिनेत्री वाणी कपूर ने लिखा, बेहद खूबसूरत। दीया मिर्जा ने अनुष्का को 'स्टनिंग' बताया। अभिनेत्री जरीन खान ने कमेंट किया, ब्यूटीफुल।
अनुष्का ने तीन तस्वीरें साझा कीं, जिसमें से पहली तस्वीर को अब तक 15,73,183 से अधिक लोगों ने लाइक किया है, दूसरी तस्वीर को 11,29,898 लाइक और तीसरी को 8,5०,549 लाइक मिले हैं।