Hindi NewsEntertainment Newsanushka sharma cheers virat kohli as he receives khel ratna award and won the hearts

प्रमोशन छोड़ विराट को सपोर्ट करने पहुंचीं अनुष्का, सादगी से जीता दिल

राष्ट्रपति भवन के अशोका हॉल में आयोजित राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार में सभी की निगाहें इंडियन क्रिकेट टीम के कैप्टन विराट कोहली पर टिकी हुई थी। जो सचिन तेंदुलकर (1997-98) और महेंद्र...

लाइव हिन्दुस्तान टीम नई दिल्लीWed, 26 Sep 2018 10:26 PM
हमें फॉलो करें

विराट को सपोर्ट करने पहुंचीं अनुष्का

1 / 3

राष्ट्रपति भवन के अशोका हॉल में आयोजित राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार में सभी की निगाहें इंडियन क्रिकेट टीम के कैप्टन विराट कोहली पर टिकी हुई थी। जो सचिन तेंदुलकर (1997-98) और महेंद्र सिंह धोनी (2007) के बाद खेल रत्न हासिल करने वाले तीसरे क्रिकेटर बन गए हैं। लेकिन इस दौरान उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने अपनी सादगी से सभी का दिल जीत लिया। जी हां, जिस वक्त विराट राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों अवॉर्ड ले रहे थे। उस उस दौरान उनकी पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ऑडियंस के बीच बैठकर अपने पति का हौसला बढ़ा रही थीं। अनुष्का से साथ उनकी सास और विराट कोहली की मां सरोज भी नजर आईं। जो अपनी बहू के साथ बेटे के लिए तालियां बजा रही थीं।

POLL: आलिया, कैटरीना या दीपिका, किस बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ रणबीर की जोड़ी है आपकी फेवरेट?

अनुष्का की सादगी ने जीता दिल...
पति विराट कोहली को मिल रहे इस सम्मान समारोह का हिस्सा बनने के लिए अनुष्का शर्मा अपनी फिल्म सुई-धागा का प्रमोशन छोड़कर पहुंची थीं। वो यहां सिंपल क्रीम कलर की साड़ी और डिजाइनर ब्लैक ब्लाउज में दिखीं। साथ ही माथे पर बिंदी और बड़े झुमकों में वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं। साथ ही उनकी एवरग्रीन स्माइल भी उनके चेहरे पर थी। जो उनके लुक को परफेक्ट बना रही थी। उनकी ये फोटोज तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।   

विराट कोहली और मीराबाई चानू राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित

विश्व के नंबर एक टेस्ट बल्लेबाज कोहली पिछले तीन साल से बेहतरीन फार्म में चल रहे हैं. उन्हें इससे पहले 2016 और 2017 में भी इस पुरस्कार के लिये नामित किया गया था. कोहली ने अब तक 71 टेस्ट मैचों में 6147 रन और 211 वनडे में 9779 रन बनाये हैं. कोहली यहां पत्नी अनुष्का शर्मा के अलावा मां सरोज कोहली और भाई विकास के साथ यहां पहुंचे थे। इससे पहले 2013 में अर्जुन पुरस्कार हासिल करने वाले कोहली को पिछले कुछ सालों में शानदार प्रदर्शन करने के लिये देश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार के लिये चुना गया।

आगे देखिए ससुराल में पति के साथ कैसे टाइम बिता रही हैं अनुष्का...

 

लंच पर विराट-अनुष्का

2 / 3

दिल्ली आने के साथ ही विराट और अनुष्का का क्वालिटी टाइम स्पेंड करना शुरू हो गया। तीन दिन पहले ही दोनों की एक फोटो वायरल हुई थी। जिसमें दोनों अपने दोस्तों के साथ लंच करते नजर आ रहे थे। इन फोटोज में अनुष्का सिंपल लुक में भी काफी खूबसूरत लग रही थीं।

इस फोटो को शेयर करते हुए विराट ने लिखा- 'Great lunch today at @nueva.world, food was outstanding and company couldn't have been better. ❤ Great place for food lovers like us. 😋👌 #Favourite #Nueva PS- Don't miss the chimichuri mushrooms! 😀'.

डिनर पर अनुष्का के जेठ-जेठानी भी थे साथ
अनुष्का के साथ डिनर पर उनके जेठ-जेठानी यानी विकास कोहली और चेतना भी नजर आए। साथ में एक कपल और था। बता दें कि इंग्लैंड से टी-20वनडे और टेस्ट सीरीज खेलकर लौटे विराट कोहली पत्नी अनुष्का और फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। उन्हें दुबई में खेले जा रहे एशिया कप 2018 से आराम दिया गया है। उनकी जगह रोहित शर्मा की टीम की कप्तानी कर रहे हैं।

आगे देखिए कैसे विराट का हाथ थामे ससुराल के लिए रवाना हुई थीं अनुष्का...

एयरपोर्ट पर हाथ थामे दिखे

3 / 3

दिल्ली आने से पहले विराट कोहली और अनुष्का शर्मा एयरपोर्ट पर साथ देखे गए थे। इस दौरान अनुष्का विराट का हाथ पकड़े हुईं नजर आईं। विराट ने मस्टर्ड कलर की टीशर्ट पहन रखी थी, जबकि अनुष्का ने ब्लू डेनिम जैकेट।

बता दें कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा दोनों एक ऐड में फिर साथ नजर आ सकते हैं। हालांकि इसमें दोनों का लुक कैसा होगा, इसका खुलासा अभी नहीं हो सका है। अनुष्का इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म सुई धागा के प्रमोशन में काफी व्यस्त चल रही हैं।

ऐप पर पढ़ें