Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़Anushka Sharma celebrate her 31st Birthday with Virat Kohli

अनुष्का का जन्मदिन खास बनाने के लिए विराट कोहली ने बनाया है स्पेशल प्लान!

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा आज अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं। ऐसे में पति विराट कोहली  ने अनुष्का का जन्मदिन स्पेशल बनाने के लिए कई प्लान बनाया हुआ है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार विराट ने...

लाइव हिन्दुस्तान टीम नई दिल्लीWed, 1 May 2019 01:03 PM
हमें फॉलो करें

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा आज अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं। ऐसे में पति विराट कोहली  ने अनुष्का का जन्मदिन स्पेशल बनाने के लिए कई प्लान बनाया हुआ है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार विराट ने अनुष्का के जन्मदिन के मौके पर उनके साथ बैंगलोर में एक प्राइवेट डिनर (private dinner) प्लान किया है। इतना ही नहीं, विराट इस दिन अपना पूरा समय अनुष्का के साथ ही स्पेंड करने वाले हैं और अनुष्का के पसंद का भी डिश खाने वाले हैं।

वेबसाइट लेटेस्ली ने अपने सूत्रों का हवाला देते हुए लिखा है कि विराट ने अनुष्का के लिए  स्पेशल डिनर प्लान किया। इस डिनर वेन्यू पर सिर्फ अनुष्का और विराट मौजूद रहेंगे। इतना ही नहीं इस वेन्यू पर उनके लिए खास पकवान बनाया जाएगा। रिपोर्ट के अनुसार विराट ने यह फैसला अपनी पॉपुलैरिटी और मीडिया से बचने के लिए किया है। ताकि वह अनुष्का के जन्मदिन के मौके पर एक दूसरे के साथ शांति से वक्त बिता सके। 

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma) on

आपको बता दें कि अनुष्का और विराट ने 11 दिसंबर, 2017 को इटली (Italy) के गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी। शादी की खबर सुनकर उनके फैंस और फिल्म जगत के कई लोग सरप्राइज्ड रह गए थे। 

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें