Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़anushka sharma carries vamika at airpost with virat kohli people say she gave death scare to cameraman

वामिका को गोद में लेकर जाती अनुष्का शर्मा ने कैमरे को ऐसे घूरा, लोग बोले- लग रहा मार डालेगी

अनुष्का शर्मा और उनके क्रिकेटर पति विराट कोहली को सोमवार की शाम मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। साथ में बेटी वामिका भी थी। दोनों चेन्नई से लौटे थे जहां विराट की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर कोलकाता नाइट...

Kajal Sharma टीम लाइव हिंदुस्तान, नई दिल्लीTue, 20 April 2021 10:25 AM
हमें फॉलो करें

अनुष्का शर्मा और उनके क्रिकेटर पति विराट कोहली को सोमवार की शाम मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। साथ में बेटी वामिका भी थी। दोनों चेन्नई से लौटे थे जहां विराट की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेली थी। मौके पर मौजूद पपराजी ने कई तस्वीरें और वीडियोज कैप्चर किए। सोशल मीडिया पर विराट, अनुष्का और उनकी बेटी के ये फुटेज वायरल हैं। फैन्स इन पर तरह-तरह के रिऐक्शंस दे रहे हैं। 


कैमरा देख नाराज दिखीं अनुष्का

एयरपोर्ट पर अनुष्का बेबी स्लिंग लिए दिखाी दीं जिसमें वामिका को कैरी किए थीं। उनकी पीठ पर एक और बैग था। वामिका का चेहरा नहीं दिख रहा था लेकिन उसके पिंक आउटफिट, बो हेयरबैंड नजर आ रहे थे। सिलेब फोटोग्राफर मानव मंगलानी ने वीडियो शेयर किया है। इस पर लोगों ने अनुष्का के रिऐक्शन पर कॉमेंट किया है। दरअसल वीडियो में अनुष्का कुछ कॉन्शस होती दिखती हैं। कैमरे की तरफ वह कुछ सख्ती से देखती नजर आती हैं फिर बच्ची पर हाथ रख लेती हैं। 

 


लोगों ने रिऐक्शन पर किए कॉमेंट्स

एक यूजर ने कॉमेंट किया है, कैमरामैन को जिस तरह देखा, लग रहा है वहीं मार डाला होता। एक ने लिखा है, अनुष्का को लगा कि वामिका का मुंह दिख जाएगा तो वो डर गई। वहीं एक और कॉमेंट है, शकल ना दिखाने के चक्कर में बच्ची का दम ही घोंट दिया।

 

comment

 

 


बच्ची को मीडिया से रखना चाहते हैं दूर

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली 11 जनवरी को पेरेंट्स बने हैं। बच्ची के जन्म के बाद उन्होंने मीडिया से गुजारिश की थी कि बच्ची को कॉन्टेंट ना बनाएं, वे दोनों तो हमेशा कॉन्टेंट देते हैं। विराट और अनुष्का वामिका की झलक फैन्स को दिखा चुके हैं। बच्ची का चेहरा देखने के लिए फैन्स बेताब हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें