अनुराग कश्यप नीलाम करेंगे अपना फिल्मफेयर अवॉर्ड, मिले पैसों से खरीदे जाएंगे कोरोना टेस्ट किट्स

लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

देश में कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में बॉलीवुड सेलेब्स बढ़-चढ़कर सरकार और जरूरतमंद लोगों की मदद कर रहे हैं। अब फिल्ममेकर डायरेक्टर अनुराग कश्यप, राइटर वरुण ग्रोवर और कॉमेडियन कुणाल कामरा ने...

अनुराग कश्यप नीलाम करेंगे अपना फिल्मफेयर अवॉर्ड, मिले पैसों से खरीदे जाएंगे कोरोना टेस्ट किट्स

देश में कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में बॉलीवुड सेलेब्स बढ़-चढ़कर सरकार और जरूरतमंद लोगों की मदद कर रहे हैं। अब फिल्ममेकर डायरेक्टर अनुराग कश्यप, राइटर वरुण ग्रोवर और कॉमेडियन कुणाल कामरा ने कोरोना वायरस टेस्ट किट्स के लिए फंड जुटाने का फैसला किया है।  

इन दिग्गजों ने एक कैंपेन के तहत 30 दिन में 13 लाख 44 हजार रुपये इक्ट्ठा करने की योजना बनाई है। इस रकम से 10 टेस्ट किट्स खरीदे जाएंगे, जिससे 1 हजार लोगों का टेस्ट किया जाएगा। अनुराग ने सोशल मीडिया पर ऐलान किया कि वह फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर के लिए मिले अवॉर्ड की नीलामी करेंगे। उन्होंने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, सबसे अधिक बोली लगाने वाले को फिल्मफेयर क्रिटिक्स अवॉर्ड ट्रॉफी मिलेगी, जो उन्हें 2013 में फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर के लिए दी गई थी। 

 

— Anurag Kashyap (@anuragkashyap72) May 20, 2020

 

— वरुण 🇮🇳 (@varungrover) May 20, 2020

वरुण ग्रोवर ने अपनी एक ट्रॉफी नीलाम करेंगे। उन्होंने लिखा यह ट्रॉफी उनके रिटायरमेंट के बाद पैसा जमा करने की योजना में शामिल थी, लेकिन भारत का भविष्य सुरक्षित करने के लिए इससे ज्यादा अच्छा इस्तेमाल नहीं हो सकता है। वहीं, कॉमेडियन कुणाल ने अपना यूट्यूब बटन नीलाम करने का फैसला किया है। उन्होंने बताया कि जो भी सबसे ज्यादा डोनेशन देगा, उसे वह अपना यूट्यूब बटन देंगे।

 

— Kunal Kamra (@kunalkamra88) May 20, 2020

इस कड़ी में गीतकार जावेद अख्तर और एक्ट्रेस मानवी गागरू भी जुड़ गए हैं। जावेद ने अपनी फेवरेट किताबों में से एक इन अदर वर्ड्स की साइन की हुई कॉपी की नीलामी करने का ऐलान किया है। वहीं, मानवी ने फिल्म शुभ मंगल ज्यादा सावधान के प्रमोशन के दौरान पहनी हुई एक ड्रेस की नीलामी करेंगी।

Kamta Prasad

लेखक के बारे में

Kamta Prasad
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़कोरोना के खिलाफ जंग में अनुराग नीलाम करेंगे अपना फिल्मफेयर अवॉर्ड