अनुराग कश्यप ने बेटी के साथ जमकर किया डांस, वायरल हो रहे हैं TikTok Videos
डायरेक्टर एक्टर अनुराग कश्यप सोशल मीडिया पर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं, लेकिन इस बार वह किसी और वजह से सुर्खियों में आ गए हैं। इस समय लॉकडाउन में वह बेटी आलिया के साथ घर पर टाइम स्पेंड कर...
डायरेक्टर एक्टर अनुराग कश्यप सोशल मीडिया पर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं, लेकिन इस बार वह किसी और वजह से सुर्खियों में आ गए हैं। इस समय लॉकडाउन में वह बेटी आलिया के साथ घर पर टाइम स्पेंड कर रहे हैं। इस बीच उनके वीडियो जमकर वायरल होने लगे हैं, जिसमें उन्होंने अपने डांसिंग स्किल्स दिखाए हैं।
वायरल वीडियो में अनुराग बेटी आलिया के साथ डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल, आलिया कश्यप टिक टॉक पर हैं और उन्होंने कुछ वीडियो शेयर किए हैं, जिनमें उनके साथ पिता अनुराग भी डांस का जलवा दिखाते नजर आ रहे हैं। इन वीडियो में अनुराग बिल्कुल अलग ही अंदाज में नजर आ रहे हैं।
घर पर प्रीति जिंटा के पति जेन करने लगे अजीबोगरीब हरकतें, एक्ट्रेस ने फनी वीडियो शेयर कर कहा- क्वारंटाइन के साइड इफेक्ट्स
वीडियोज में अनुराग बेटी के डांस स्टेप्स फॉलो करते हुए दिख रहे हैं। वहीं, आलिया किसी तरह अपनी हंसी रोकने की कोशिश कर रही हैं। अनुराग के डांस वीडियो को बहुत पसंद किया जा रहा है। गौरतलब है कि हाल ही में नेटफ्लिक्स पर अनुराग के डायरेक्शन में बनी फिल्म चोक्ड: पैसा बोलता है रिलीज हुई है जिसे बहुत पसंद किया जा रहा है। यह फिल्म देश में 2017 में हुए नोटबंदी पर आधारित है।