'हम आपके हैं कौन' के इस सीन में अनुपम खेर के चेहरे पर था लकवा, कोई नहीं पकड़ पाया
अनुपम खेर बेहतरीन अभिनेता हैं, इस बात में कोई शक नहीं। उन्होंने अपनी लाइफ में कई उतार-चढ़ाव भी देखे हैं। कम लोग जानते हैं कि फिल्म 'हम आपके हैं कौन' के दौरान उनके फेशियल पैरालिसिस हुआ था।...

अनुपम खेर बेहतरीन अभिनेता हैं, इस बात में कोई शक नहीं। उन्होंने अपनी लाइफ में कई उतार-चढ़ाव भी देखे हैं। कम लोग जानते हैं कि फिल्म 'हम आपके हैं कौन' के दौरान उनके फेशियल पैरालिसिस हुआ था। इंट्रेस्टिंग बात ये है कि डॉक्टर के कहने के बावजूद उन्होंने फिल्म की शूटिंग नहीं रोकी और चेहरा टेढ़ा होने के बाद शूटिंग की। सबसे हैरानी की बात ये है कि एक सीन में उनके चेहरे पर लकवा दिखा भी है पर कोई समझ नहीं पाया।
लेफ्ट की तरफ शिफ्ट हो गया था चेहरा
अनुपम खेर ने अपनी लाइफ के इस फेज को बहुत हिम्मत के साथ फेस किया था। इंडिया टीवी के शो आपकी आदलत में वह इस घटना के बारे में बता चुके हैं। उन्होंने कहा था, एक दिन अनिल कपूर के यहां खाना खा रहा था तो सुनीता ने कहा कि एक आंख से ब्लिंक नहीं कर रहा। तो मुझे लगा कि थक गया होऊंगा। सुबह जब ब्रश कर रहा था तो मुंह के एक साइड से पानी निकल गया। साबुन भी चला गया आंख में। मैं यश चोपड़ाजी के घर गया। मैंने कहा, यशजी मेरा चेहरा लेफ्ट में कुछ ज्यादा ही शिफ्ट हो रहा है। इस पर वह बोले, मजाक मत कर डॉक्टर के यहां जा।
बीमारी में नहीं छोड़ा काम
डॉक्टर ने कहा कि दो महीने तक सब कुछ बंद करके दवाएं लीजिए आपको फेशियल हुआ है। अनुपम खेर ने बताया कि 'हम आपके हैं कौन' का अंताक्षरी वाला सीन शूट होना था। मैंने सोचा कि अगर डरकर आज घर चला गया तो पूरी जिंदगी इस बात का अहसास होगा कि बीमार हो जाओ तो काम छोड़कर घर बैठ जाना चाहिए।
फिल्म में नहीं था अनुपम का क्लोजअप
अनुपम खेर ने बताया, मैं फिल्मिस्तान स्टूडियो पहुंच गया शूटिंग के लिए। काफी देर तक सलमान खान और माधुरी दीक्षित को लगता रहा है कि मैं ऐसा मुंह बनाकर कोई कॉमेडी कर रहा हूं। फिर मैंने सबको इकट्ठा किया और बताया कि ये प्रॉब्लम है मगर मैं शूटिंग करने को तैयार हूं। इसके बाद फिल्म में अनुपम खेर का फिल्म में सीन बदला गया। अंताक्षरी के दौरान उन्होंने 'शोले' वाला सीन किया।
लेखक के बारे में
Kajal Sharmaशॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।
करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग


