सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद इंस्टाग्राम पर पहली बार अंकिता लोखंडे ने शेयर की पोस्ट, कैप्शन में लिखी ये बात
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन को एक महीना पूरा हो चुका है। 14 जून 2020, शायद ही यह तारीख लोग भूल पाएंगे। बॉलीवुड के एक चहेते अभिनेता ने इसी दिन एक भयानक फैसला कर अपने परिवार, फैंस को हमेशा के...
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन को एक महीना पूरा हो चुका है। 14 जून 2020, शायद ही यह तारीख लोग भूल पाएंगे। बॉलीवुड के एक चहेते अभिनेता ने इसी दिन एक भयानक फैसला कर अपने परिवार, फैंस को हमेशा के लिए छोड़कर चला गया। सुशांत भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनकी यादें उनके चाहने वाले के दिलों में वैसी ही बनी हुई है। इसी बीच सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने आज सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है जो मंदिर की तस्वीर है।
फोटो पोस्ट करते हुए अंकिता ने कैप्शन में लिखा है 'भगवान का बच्चा।' अंकिता के इस पोस्ट को अब तक एक लाख से ज्यादा लोग पसंद कर चुके हैं। फैंस कमेंट कर उन्हें मजबूत रहने की सलाह दे रहे हैं।
गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने सुशांत के निधन के बाद पहली बार आज कोई फोटो शेयर किया है। इससे पहले अंकिता ने सुशांते के निधन पर न तो सोशल मीडिया पर कोई श्रद्धांजलि नहीं दी थी और न ही सुशांत के फ्यूनरल में शामिल हुई। लेकिन दो दिन बात वह उनके परिवार से मिलने सुशांत के घर पहुंची। उस समय उनके साथ उनकी मम्मी और प्रोड्यूसर और दोनों के म्युचुअल फ्रेंड संदीप सिंह थे। बाद में ऐसी खबरें आईं की सुशांत के निधन के बाद अंकिता सदमे में हैं। वह इस घटना से वह इतनी दुखी थी सभी से बातचीत करना और मिलना जुलना छोड़ दी थी।
अब अंकिता के पोस्ट से साफ जाहिर की वह फिर से अपनी पहले की जिन्दगी में वापस लौट रही हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कभी एक समय में सुशांत सिंह राजपूत और एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे एक वक्त इंडस्ट्री की फेमस जोड़ी हुआ करती थीं। 'पवित्र रिश्ता' टीवी सीरियल में अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत ने साथ काम किया था। दोनों लंबे समय तक रिलेशन में भी रहे थे। उन दिनों खबरें थीं कि अंकिता और सुशांत जल्द शादी करने वाले हैं। लेकिन बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया।