सुशांत से ब्रेकअप के बाद जीना नहीं चाहती थीं अंकिता लोखंडे, बोलीं- उसने साफ कह दिया...

Mar 22, 2021 10:41 pm ISTUtkarsha Srivastava हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद उनकी निजी जिंदगी को लेकर काफी चर्चाएं रहीं। जिनमें अंकिता लोखंडे के साथ उनका ब्रेकअप भी शामिल था। दोनों का ब्रेकअप 2016 में हुआ था। उस दौरान ऐसी भी...

सुशांत से ब्रेकअप के बाद जीना नहीं चाहती थीं अंकिता लोखंडे, बोलीं- उसने साफ कह दिया...

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद उनकी निजी जिंदगी को लेकर काफी चर्चाएं रहीं। जिनमें अंकिता लोखंडे के साथ उनका ब्रेकअप भी शामिल था। दोनों का ब्रेकअप 2016 में हुआ था। उस दौरान ऐसी भी खबरें आई थीं कि दोनों की शादी हो सकती है लेकिन फिर दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए। हाल ही में अंकिता लोखंडे ने सुशांत से अपने ब्रेकअप पर खुलकर बातें की हैं। उन्होंने बताया कि ये ब्रेकअप उनके लिए कितना मुश्किला था और उन्हें अपनी जिंदगी खत्म करने के ख्याल आने लगे थे। उन्होंने ये भी बताया कि ब्रेकअप के दौरान दोनों की क्या बातचीत हुई थी।

किसी को मेरे बारे में कुछ नहीं पता

अंकिता लोखंडे ने बताया कि किस तरह 6 साल के रिलेशनशिप के बाद उनका सुशांत से ब्रेकअप हुआ था। उन्होंने बॉलीवुड बबल से बातचीत के दौरान कहा- 'आज लोग मुझे आकर बोल रहे हैं तुमने छोड़ा सुशांत को। आपको ये कैसे पता? किसी को मेरे बारे में कुछ नहीं पता है। सुशांत... मैं यहां पर किसी पर इल्जाम नहीं लगा रही हूं। मुझे लगता है कि उसने अपने चुनाव को बेहद साफ कर दिया था। वो अपने करियर में आगे बढ़ना चाहता था। उसने अपने करियर को चुना और आगे बढ़ गया। लेकिन ढाई सालों तक मैं कई चीजों से लड़ती रही'।

मेरी जिंदगी खत्म थी, मैं खत्म थी

अंकिता का कहना है कि वो उनमें से नहीं है, जिनके लिए आगे बढ़ना आसान होता है। उन्होंने कहा- 'ये मेरे लिए बहुत मुश्किल था लेकिन मेरा परिवार मेरे साथ खड़ा था। मेरी जिंदगी खत्म थी, मैं खत्म थी। मुझे नहीं पता था आगे क्या करना है। आपके दिमाग में चीजें आती हैं उस वक्त। मैं अपनी जिंदगी खत्म कर देना चाहती थी। मैं किसी को ब्लेम नहीं कर रही। उसने अपनी राह चुनी और मैंने उसे पूरा अधिकार दिया, चल ये तेरी जिंदगी है, तुम आगे बढ़ सकते हो। मैं किसी चीज से लड़ रही थी और मैं मजबूत बनकर उभरी'।

मैं कहां गलत साबित होती हूं?

इससे पहले अंकिता ने इंस्टग्राम लाइन के दौरान भी ट्रोल करने वाले लोगों को जवाब दिया था। उन्होंने कहा था- 'सबकी अपनी-अपनी मोटिव होती हैं लाइफ में, सुशांत हमेशा से जिंदगी में आगे बढ़ना चाहता था और उसने वही किया। वो चला गया अपने रास्ते, उसके लिए मैं कहां गलत साबित होती हूं? मुझे क्यों गालियां दी जाती हैं? मैंने क्या गलत किया है? आपको मेरी कहानी नहीं पता है, तो मुझ पर इल्जाम लगाना बंद करें'।

Utkarsha Srivastava

लेखक के बारे में

Utkarsha Srivastava
लेटेस्ट Hindi News, Bigg Boss 19, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।