Hindi NewsEntertainment Newsankita lokhande did hawan at home in memory of sushant singh rajput first death anniversary

अंकिता लोखंडे ने सुशांत सिंह राजपूत की पहली डेथ ऐनिवर्सरी पर किया हवन, ईश्वर के सामने यूं किया याद

सुशांत सिंह राजपूत के निधन को आज (14 जून) एक साल हो गया। उनकी पहली डेथ ऐनिवर्सरी पर उनके करीबी और फैन्स इमोशनल हैं। लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उनकी याद में पोस्ट लिख रहे हैं। इसी बीच उनकी...

अंकिता लोखंडे ने सुशांत सिंह राजपूत की पहली डेथ ऐनिवर्सरी पर किया हवन, ईश्वर के सामने यूं किया याद
Kajal Sharma टीम लाइव हिंदुस्तान, नई दिल्लीMon, 14 June 2021 09:52 AM
हमें फॉलो करें

सुशांत सिंह राजपूत के निधन को आज (14 जून) एक साल हो गया। उनकी पहली डेथ ऐनिवर्सरी पर उनके करीबी और फैन्स इमोशनल हैं। लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उनकी याद में पोस्ट लिख रहे हैं। इसी बीच उनकी 'पवित्र रिश्ता' को-स्टार अंकिता लोखंडे की इंस्टा स्टोरी भी चर्चा में है। अंकिता ने एक वीडियो क्लिप लगाई है। इसमें वह हवन करती दिख रही हैं।

अंकिता लोखंडे ने की पूजा

सुशांत सिंह राजपूत हमारे बीच नहीं रहे, इस सदमे से उनके फैन्स आज तक नहीं उबर पाए हैं। बीते साल आज ही के दिन वह अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे। सोशल मीडिया पर सुशांत का नाम आज एक बार फिर ट्रेंड कर रहा है और उनके चाहने वाले इमोशनल होकर उन्हें याद कर रहे हैं। अंकिता लोखंडे ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट किया है, इसमें वह हवन करती दिख रही हैं। .

ankita lokhande instagram

 

6 साल चला था रिलेशन 

अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत करीब 6 साल रिलेशनशिप में रहे हैं। दोनों 'पवित्र रिश्ता' सीरियल के दौरान मिले थे। अंकिता और सुशांत की शादी की खबरें सुर्खियों में थीं तभी दोनों अलग हो गए। अंकिता विकी जैन के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों जल्द शादी कर सकते हैं।

 

अली गोनी ने बदली प्रोफाइल पिक

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने सुशांत को अपने-अपने तरीके से श्रद्धांजलि दी है। अली गोनी ने अपनी प्रोफाइल पिक में सुशांत का फोटो लगाया है। वहीं गुरमीत चौधरी ने सुशांत की 'केदारनाथ' वाली पिक लगाकर उन्हें याद किया है। 

 

— Aly Goni (@AlyGoni) June 13, 2021

 

 

— GURMEET CHOUDHARY (@gurruchoudhary) June 14, 2021

सबसे दूर हैं श्वेता 

सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति अपने सोशल मीडिया पर पहले ही अनाउंस कर चुकी हैं कि वह 1 महीने पहाड़ों पर अकेले रहेंगी। वह जून का महीना अकेले बिताना चाहती हैं।  

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें