Hindi NewsEntertainment NewsAnita Hassanandani confirms pregnancy by flaunting her baby bump in this video with husband Rohit Reddy

‘नागिन’ फेम अनीता हसनंदानी बनने वाली हैं मां, बेबी बंप के साथ शेयर किया वीडियो

नागिन फेम टीवी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी मां बनने वाली हैं। अनीता ने खुद इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है। अनीता ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह पति रोहित के साथ अपनी अब तक की जर्नी को दिखा...

‘नागिन’ फेम अनीता हसनंदानी बनने वाली हैं मां, बेबी बंप के साथ शेयर किया वीडियो
Sushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीSat, 10 Oct 2020 06:57 PM
हमें फॉलो करें

नागिन फेम टीवी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी मां बनने वाली हैं। अनीता ने खुद इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है। अनीता ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह पति रोहित के साथ अपनी अब तक की जर्नी को दिखा रही हैं कि कैसे दोनों मिले फिर रोहित ने उन्हें प्रपोज किया, इसके बाद दोनों की शादी हुई और अब दोनों पैरेंट्स बनने वाले हैं।

वीडियो में अनीता का बेबी बंप साफ नजर आ रहा है और रोहित एक्ट्रेस के बेबी बंप पर किस करते हैं। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Anita H Reddy (@anitahassanandani) on

दोनों के इस पोस्ट पर सभी उन्हें बधाई दे रहे हैं। वहीं रोहित ने भी एक वीडियो शेयर किया है जिसके जरिए उन्होंने अनीता की प्रेग्नेंसी की खबर दी है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rohit Reddy (@rohitreddygoa) on

आपको बता दें कि अनीता हसनंदानी टीवी के पॉप्युलर सीरियल ‘नागिन 4’ में नजर आई थीं। उन्होंने विशाखा खन्ना का किरदार निभाया था। इसके अलावा पिछले साल ‘नच बलिए 9’ में दोनों की जोड़ी काफी हिट हुई थी। 

अनीता हसनंदानी कई पॉप्युलर शो का हिस्सा रह चुकी हैं। इसमें ये हैं मोहब्बतें, कव्यांजली, क्योंकि सास भी कभी बहू थी और कसम से शामिल हैं। 

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें