एनिमल में बॉबी देओल को संदीप रेड्डी ने क्यों बनाया मुस्लिम विलन, बोले- हमने नहीं देखा कि कोई हिंदू...
Animal: फिल्म में बॉबी देओल सिख फैमिली से होने के बाद भी अबरार यानी मुस्लिम बने हैं। संदीप रेड्डी वांगा ने जानबूझकर ऐसा किया था। अब उन्होंने बताया है कि ऐसा करने के पीछे उनकी सोच क्या थी।

एनिमल फिल्म में बॉबी देओल ने मुस्लिम कैरेक्टर प्ले किया है जिसका नाम अबरार है। अबरार विलन बना है। इंट्रस्टिंग बात यह है कि फिल्म में अबरार रणविजय यानी रणबीर कपूर के चचेरे भाई बने हैं। यानी सिख फैमिली का होने के बाद भी वह मुस्लिम हैं। अब डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने बताया है कि उन्होंने ऐसा क्यों किया। उन्होंने बताया कि इसके पीछे जो दर्द की कहानी है इस वजह से बॉबी देओल को कन्वर्टेड दिखाया गया है।
सिख होने के बाद भी मुस्लिम?
रणबीर कपूर और बॉबी देओल स्टारर फिल्म एनिमल ने अच्छी-खासी कमाई कर ली है। मूवी से जुड़े किस्से अब तक सुर्खियों में हैं। फिल्म के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने Galatta Plus को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि बॉबी फिल्म में सिख फैमिली से होने के बावजूद मुस्लिम क्यों हैं। संदीप बताते हैं, 'मैंने लोगों को देखा है जब उनका कॉन्फिडेंस एकदम जीरो हो जाता है, लोग उनके पास जाकर बोलते हैं कि चर्च जाओ या बाबा के पास जाओ, वह उन्हें कोई तावीज देते हैं या नाम बदल देते हैं...'
कोई नहीं बनता हिंदू
संदीप आगे बोलते हैं, 'मैंने लोगों को अपना धर्म बदलते देखा है क्योंकि उनके साथ बहुत कुछ घट गया। एक लो पॉइंट पर उन्हें लगता है कि यह उनका नया जन्म है, यह पूरी तरह से उनकी पहचान बदलने जैसा है। हमने बहुत से लोगों को इस्लाम में कन्वर्ट होते और क्रिस्चियैनिटी को अपनाते देखा है। हमने कभी नहीं देखा कि कोई हिंदू बन जाता हो।'
मुस्लिमों को गलत दिखाना नहीं थी मंशा
संदीप ने बताया कि अबरार को वह इस तरह से दिखाना चाहते थे जिसकी कई बीवियां और कई बच्चे हों। वह बोलते हैं, इसलिए मैंने सोचा कि इसका यूज करूं,क्योंकि इस्लाम में आपके कई पत्नियां हो सकती हैं। मेरे अलग चेहरों वाले कई कजिन्स हो सकते हैं, इससे ड्रामा और बड़ा हो जाएगा। बस यही वजह थी। मुस्लिमों को गलत दिखाने की कोई मंशा नहीं थी।
लेखक के बारे में
Kajal Sharmaशॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।
करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग


