DeepVeer Wedding Reception: इन खास मेहमानों के बीच नहीं दिखी एक भी बॉलीवुड हस्ती
इटली के लेक कोमो में शाही शादी के बाद बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की आज बेंगलुरु में रिसेप्शन पार्टी है। दोनों का पहला रिसेप्शन आज बेंगलुरु के आलीशान होटल 'द लीला...
इटली के लेक कोमो में शाही शादी के बाद बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की आज बेंगलुरु में रिसेप्शन पार्टी है। दोनों का पहला रिसेप्शन आज बेंगलुरु के आलीशान होटल 'द लीला पैलेस' में होगा। यहां उनके खास रिश्तेदार और दोस्त शामिल होंगे। इसी बीच दीपवीर के रिसेप्शन में पूर्व क्रिकेटर अनिल कुंबले और पी.व्ही सिंधु नजर आईं। रणवीर-दीपिका के रिसेप्शन में अभी तक बॉलीवुड का एक भी चेहरा नजर नहीं आया है। क्योंकि ऐसा कहा जा रहा है कि इस रिसेप्शन के बाद दीपिका- रणवीर मुंबई में भी 28 नवंबर के ग्रैंड हयात में एक खास रिसेप्शन देने वाले हैं। इस रिसेप्शन में बॉलीवुड के जाने माने सितारे भी शामिल होंगे।
क्रिकेट जगत से इंडियन क्रिकट टीम के पूर्व खिलाड़ी और कोच अनिल कुंबले अपनी वाइफ चेतना रामतीर्थ के साथ पहुंचे हैं। आपको बता दें कि कुंबले भी दीपिका के होमटाउन बेंगलुरु से ही हैं।
दीपिका रणवीर के बेंगलुरु रिसेप्शन में मेहमानों का आना शुरू हो गया है। बैंडमिंटन प्लेयर पी.वी सिंधू भी इस रिसेप्शन का हिस्सा बनी हैं। पी.वी.सिंधू लाइट बेबी पिंक कलर के सूट में नजर आई हैं। इससे पहले दीपिका और रणवीर ने रिसेप्शन लुक में मीडिया के आगे पोज दिया।
आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 14 और 15 तारीख को इटली में शादी की है। इन समारोहों में करीब 40 मेहमान शामिल हुए। शादी के बाद दोनों सितारों ने सोशल मीडिया पर मेहंदी, संगीत, कोंकणी शादी और आनंद कारज की तस्वीरें शेयर की हैं जिन पर फैन्स ही नहीं बॉलीवुड के अन्य सितारों के भी दिलचस्प कमेंट आ रहे हैं।